Sikandar से लेकर Tiger vs Pathaan तक, साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान का होगा राज

Sikandar: सलमान खान के फैंस के लिए साल 2025 काफी सुनहरा होने वाला है, क्योंकि उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली है. जिसमें रश्मिका मंदाना संग सिकंदर शामिल है.

Sikandar: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की यूं तो साल 2024 में एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई, लेकिन उन्हें रोहित शेट्टी के सिंघम अगेन में कैमियो करते देखा गया था. चुलबुल पांडे बनकर जब एक्टर बाजीराव के सामने आए, तो थियेटर्स में खूब सीटियां बजी थी. इसके अलावा अब वह वरुण धवण के बेबी जॉन में कैमियो करते दिखाई देंगे. आइये जानते हैं साल 2025 में सलमान कौन से बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं.

बेबी जॉन (कैमियो)


सलमान खान वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन में नजर आएंगे. 25 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में सलमान की एंट्री काफी धमाकेदार होने वाली है. वह जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे

सिकंदर

एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी सिकंदर ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एक्शन फिल्म में रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी मुख्य भूमिका में हैं. मोस्ट अवेटेड मूवी का धांसू टीजर भाईजान के 59वें जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा

किक 2

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किक के सीक्वल की ऑफिशियल अनाउंसमेंट 4 अक्टूबर को की गई थी. निर्माता ने सोशल मीडिया पर एक मोनोक्रोमैटिक फोटो शेयर की. जिसके कैप्शन में लिखा, “यह एक शानदार किक 2 फोटोशूट था सिकंदर…!!! ग्रैंड साजिद नाडियाडवाला @बीइंगसलमानखान @वर्डाखन्नाडियाडवाला #किक2 #सिकंदर की ओर से.”

टाइगर बनाम पठान

सलमान खान ने ‘पठान’ में अपने कैमियो से दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया था. फैंस को शाहरुख खान और भाईजान के एक्शन सीन्स काफी धमाकेदार लगे थे. इसलिए दोनों सुपरस्टार वाईआरएफ की फिल्म टाइगर वर्सेस पठान में एक साथ नजर आएंगे. कथित तौर पर, इस ऑपकमिंग फिल्म में दोनों रॉ एजेंट एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई देंगे.

सलमान खान और एटली की अनटाइटल्ड फिल्म

शाहरुख खान के बाद अब जवान डायरेक्टर एटली सलमान के साथ काम करेंगे. उनकी फिल्म फिलहाल अनटाइटल्ड है. भाईजान के साथ तमिल आइकन रजनीकांत भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे.

Also Read- Salman khan: बजरंगी भाईजान बनेंगे योद्धा, एटली की मल्टीस्टारर रीइंकॉर्नेशन ड्रामा में दिखेगा धमाका

Also Read- Sikandar: ईद पर लगेगा चार चांद, सलमान खान ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए खेला ये बड़ा दांव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >