Sikandar: सलमान खान की को-स्टार ने सिकंदर के खराब प्रदर्शन पर तोड़ी चुप्पी, कहा- लापता लेडीज और 12वीं फेल…

Sikandar: फिल्म सिकंदर का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल है. सलमान खान की फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया और अभी तक इसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं पार किया. फिल्म के खराब प्रदर्शन को लेकर सलमान की को-स्टार ने बात की.

Sikandar: सलमान खान की फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. मेकर्स की उम्मीद पर फिल्म खरा नहीं उतर सकी और 6 दिनों में 100 करोड़ रुपये से कम का कलेक्शन किया. रश्मिका मंदाना, शरमन जोशी, काजल अग्रवाल ने मूवी में काम किया हैं. इसके अलावा फिल्म में एक्ट्रेस श्रेया गुप्तो ने फिल्म के निराशाजनक प्रदर्शन पर एक इंटरव्यू में बात की. फिल्म में श्रेया ने एक मेडिकल इंटर्न का किरदार निभाया है.

सिकंदर को लेकर श्रेया गुप्तो ने क्या कहा ?

श्रेया गुप्तो ने मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थिएटर में फिल्म सिकंदर को देखने का अनुभव शेयर करते हुए टाइम्स नाउ से बात करते हुए कहा, “थिएटर भरा हुआ था. लोग बार-बार चियर कर रहे थे.” एक्ट्रेस ने कहा, हम जानते हैं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म की शुरुआत के साथ मल्टीप्लेक्स उतने अच्छे से काम नहीं कर रहे हैं. लोग मल्टीप्लेक्स में नहीं आ रहे हैं.” श्रेया ने उन फिल्मों का उदाहरण दिया, जिसने तारीफ तो बटोरी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया. एक्ट्रेस कहती है लापता लेडीज और 12वीं फेल को देखने के लिए लोग मल्टीप्लेक्स नहीं गए. एक्ट्रेस ने कहा ”अगर व्यक्ति दो हफ्ते या एक महीने बाद फिल्म को ओटीटी पर देख सकते हैं, तो वह इसके लिए इतना ज्यादा पे क्यों करेंगे. इसके अलावा पॉपकॉर्न भी बहुत महंगा है.”

सिकंदर में सलमान खान की पत्नी के रोल में दिखी रश्मिका मंदाना

सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. रश्मिका की सिकंदर से पहले रिलीज हुई फिल्में पुष्पा 2, एनिमल और छावा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई. छावा ने 584.85 करोड़ का कलेक्शन किया. अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 ने भारत में 1234.1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. जबकि दिसंबर 2023 में एनिमल रिलीज हुई थी, जिसने 553.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

यहां पढ़ें- CID: एसीपी प्रद्युमन की पहली सैलरी कितनी थी? एक एपिसोड के लिए लेते हैं लाखों में फीस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >