Sikandar Box Office Collection: फ्लॉप होने के बावजूद बरकरार है सलमान खान का स्टारडम, ‘सिकंदर’ ने 8वें दिन बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

Sikandar Box Office Collection: सुपरस्टार सलमान खान की ‘सिकंदर’ को रिलीज हुए अब 8 दिन हो गए हैं. धीमी रफ्तार के साथ अब फिल्म ने 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है.

Sikandar Box Office Collection: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. ईद के मौके पर आई इस फिल्म ने शुरुआती 3 दिनों में ठीक-ठाक कमाई की थी, लेकिन वीकेंड के बाद इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई. लगातार कम हो रहे कलेक्शन को देख साफ है कि फिल्म फ्लॉप होने के कगार पर है. इस बीच सलमान खान के स्टारडम ने कमाल कर दिया है. फिल्म ने 8वें दिन एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

सिकंदर की आठवें दिन की कमाई

सैकनिल्क के 6:10 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक, सिकंदर ने आठवें दिन 2.92 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म अब 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. ओपनिंग डे पर 26 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे दिन 29 करोड़, 19.5 करोड़, 9.75 करोड़, 6 करोड़ और 3.5 करोड़ का कलेक्शन किया है. जबकि, सातवें दिन फिल्म ने महज 1.53 करोड़ रुपए कमाए.

सिंकदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sikandar Box Ofice Collection Day 1: 26 करोड़
Sikandar Box Ofice Collection Day 2: 29 करोड़
Sikandar Box Ofice Collection Day 3: 19.5 करोड़
Sikandar Box Ofice Collection Day 4: 9.75 करोड़
Sikandar Box Ofice Collection Day 5: 6 करोड़
Sikandar Box Ofice Collection Day 6: 3.75 करोड़
Sikandar Box Ofice Collection Day 7: 1.53 करोड़
Sikandar Box Ofice Collection Day 8: 2.92 करोड़

Sikandar Total Collection: 115.85 करोड़

18वीं सौ करोड़ी फिल्म

सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म के निर्देशन की कमान एआर मुरुगदॉस ने संभाली है. अब यह फिल्म सलमान खान के करियर की 18वीं 100 करोड़ी फिल्म बन चुकी है. इस फिल्म से पहले सलमान खान ने 17, सौ करोड़ी फिल्में दी हैं. अब इस लिस्ट में एक और फिल्म फिल्म जुड़ चुकी है. सलमान खान के बाद इस लिस्ट में दूसरा नाम अक्षय कुमार का है, जिसने 16 फिल्में 100 करोड़ी फिल्में दी हैं.

यह भी पढ़े: Box Office Report: सिकंदर के फ्लॉप होते बॉक्स ऑफिस पर तेज हुई ‘छावा’ की दहाड़, मोहनलाल ने भी तोड़ा KGF-कल्कि का रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >