Sikandar Box Office Collection: जाट से आगे फिर भी 15वें दिन खस्ता हुई सलमान खान की ‘सिकंदर’, जानें टोटल कलेक्शन

Sikandar Box Office Collection: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘सिकंदर’ का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल हो गया है. 30 मार्च को रिलीज हुई एआर मुरुगादॉस की निर्देशित यह फिल्म अभी तक 150 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई है. ऐसी में आइए जानते हैं फिल्म के 15वें दिन की कमाई.

Sikandar Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर लंबे वक्त से जूझते नजर आ रही है. भाईजान इस फिल्म से लंबे वक्त बाद ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर वापसी किए हैं. हालांकि, फिल्म उम्मीद के मुताबिक, दर्शकों तक कनेक्ट नहीं कर सकी है और इसी वजह से दिन-ब-दिन इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है. हाल ही में 10 अप्रैल को सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जाट’ भी दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. हालांकि, यह फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है और लगभग फ्लॉप होने की कगार पर है. ऐसे में आइए बताते हैं सिकंदर ने 15वें दिन कितने का कारोबार किया है.

सिकंदर के 15वें दिन की कमाई

बड़े बजट की सिकंदर में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी जैसे कलाकार अहम किरदारों में हैं. इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है. रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन किया, लेकिन इसके बावजूद 2 हफ्ते में इसकी कमाई खस्ता हो गई है.

15वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, महज 36 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसकी टोटल कमाई 108.86 करोड़ रुपये हो गई है. अब इन आकंड़ो से एक बात क्लियर है कि फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने से पहले दम तोड़ देगी.

अबतक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

DayCollection
Day 1₹26.00 करोड़
Day 2₹29.00 करोड़
Day 3₹19.50 करोड़
Day 4₹9.75 करोड़
Day 5₹6.00 करोड़
Day 6₹3.50 करोड़
Day 7₹4.00 करोड़
Day 8₹4.75 करोड़
Day 9₹1.75 करोड़
Day 10₹1.50 करोड़
Day 11₹1.35 करोड़
Day 12₹0.07 करोड़ (7 लाख)
Day 13₹0.03 करोड़ (3 लाख)
Day 14₹0.04 करोड़ (4 लाख)
Day 15₹0.36 करोड़ (36 लाख)

Total Box Office Collection:108.86 करोड़

यह भी पढ़े: Jaat Worldwide Collection Day 3: दुनियाभर में फ्लॉप हुई सनी देओल की ‘जाट’, 3 दिन में 50 करोड़ भी कमाना मुश्किल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >