'छठी मैया' गाने की चर्चा के बीच Sidharth Malhotra-Tamannaah Bhatia की फिल्म पर आया अपडेट, रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने लिया यह फैसला

'छठी मैया' गाने की चर्चा के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वावन' को लेकर बड़ा अपडेट आया है. रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर क्या फैसला लिया, जानिए.

25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द व्वान' को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है. 'छठी मैया' और 'ठुमक ठुमक' जैसे गानों से दर्शकों का दिल जीतने के बाद हर कोई बस इसी इंतजार में था कि सेंसर बोर्ड की तरफ से फिल्म को क्या रिस्पॉन्स मिलता है. अब रिलीज से ठीक पहले CBFC की तरफ से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने मेकर्स की सारी टेंशन खत्म कर दी है.

CBFC से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, नहीं चली सेंसर बोर्ड की कैंची

फिल्म सर्टिफिकेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने 'द व्वान' को U/A 16+ सर्टिफिकेट देकर पास कर दिया है. सबसे ज्यादा राहत की बात यह है कि बोर्ड ने फिल्म के किसी भी सीन, वायलेंस, रोमांस या डायलॉग्स पर कोई कैंची नहीं चलाई और बिना किसी कट के इसे मंजूरी दे दी. U/A 16+ रेटिंग का मतलब है कि 16 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग इसे आसानी से देख सकते हैं, जबकि इससे छोटे बच्चों के लिए माता-पिता का साथ होना जरूरी होगा.

जानिए कितना है फिल्म का रनटाइम और पहला-दूसरा हाफ

फिल्म के टाइम की बात करें तो 'द व्वान' कुल 136 मिनट 25 सेकंड (लगभग 2 घंटे 16 मिनट) लंबी है. कहानी को दो हिस्सों में दिखाया जाएगा:

  • पहला हाफ: 1 घंटे 4 मिनट
  • दूसरा हाफ: 1 घंटे 12 मिनट

'पंचायत' के डायरेक्टर ने बनाई है फिल्म, 25 सितंबर को 'एवेंजर्स' से टक्कर

फेमस वेब सीरीज 'पंचायत' के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल जैसे एक्टर्स खास रोल में नजर आएंगे. पहले यह फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट बदलकर 25 सितंबर कर दी गई. अब बॉक्स ऑफिस पर 'द व्वान' का मुकाबला दोबारा रिलीज हो रही मार्वल की सुपरहिट फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' से होगा.

ये भी पढ़ें: Vvaan Controversy: वन पर मंडराया कानूनी संकट? इस सिंगर का फूटा गुस्सा, बोले- गाना हटाओ वरना लीगल टीम करेगी कार्रवाई

ये भी पढ़ें: Chhath Puja पर बिहार आना ही पड़ेगा, ‘द वन’ के प्रमोशन में तमन्ना भाटिया ने किया वादा, बोली- एक बिहारी सब पर भारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निकिता सिंह

निकिता सिंह हिंदी डिजिटल मीडिया की पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में कंटेंट राइटर इंटर्न के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट पर काम करती हैं.

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान पब्लिक वाणी में इंटर्नशिप से की, जहां उन्हें न्यूज रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव मिला.

निकिता ने सेंट जेवियर्स, रांची से BJMC और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स किया है. सरल, तथ्यपरक और ऑडियंस-फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी प्रमुख ताकत है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >