Shraddha Kapoor: मोहित सूरी की अगली फिल्म में फिर आशिकी करेंगे श्रद्धा-आदित्य, डिटेल्स इनसाइड

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर जोड़ी श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर 8 साल बाद बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी करेंगे.

Shraddha Kapoor: साल 2013 की रोमांटिक फिल्म ‘आशिकी 2’ में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आए थे. इन दोनों एक्टर्स की ऑन स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने इतना पसंद किया था कि यह जोड़ी इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर जोड़ी बन गई. इसके बाद श्रद्धा और आदित्य साल 2017 की फिल्म ‘ओके जानू’ में दिखाई दिए थे, जिसपर भी दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था. ऐसे में अब 8 साल बाद फिर इस जोड़ी को ऑन-स्क्रीन रोमांस करता देखने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि आशिकी 2, एक विलन जैसी बेहतरीन फिल्मों के निर्देशक मोहित सूरी जल्दी ही एक रोमांटिक फिल्म लाने जा रहे हैं, जिसमें श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिकाओं में होंगे.

मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म में होंगे श्रद्धा-आदित्य?

मोहित सूरी की अगली रोमांटिक फिल्म को लेकर फिल्म फेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्त्री 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की ब्लॉकबस्टर जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी. सोर्स के अनुसार, फिल्म की फाइनल डिटेल्स पर काम हो रहा है और दोनों एक्टर्स फिल्म को साइन करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. निर्देशक मोहित सूरी और उनकी क्रिएटिव टीम स्क्रीनप्ले और कहानी पर काम कर रही है. इसके अलावा रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि फिल्म की ऑफिसियल अनाउंसमेंट आगामी वीक में किया जा सकता है.

श्रद्धा कपूर-आदित्य रॉय कपूर वर्कफ्रंट

श्रद्धा कपूर की साल 2024 में हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ रिलीज हुई थी, जिसमें श्रद्धा कपूर के अलावा राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिकाओं में थे. वहीं, आदित्य रॉय कपूर आखिरी बार क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज नाईट मैनेजर में नजर आये थे और जल्द ही वह सारा अली खान के साथ ‘मेट्रो इन दिनों’ में दिखाई दिए थे.

मोहित सूरी का वर्कफ्रंट

मोहित सूरी अबतक आशिकी 2, एक विलन, एक विलन रिटर्न्स, कलयुग, हाफ गर्लफ्रेंड, आवारापन और हमारी अधूरी कहानी जैसी रोमांटिक फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं.

यह भी पढ़े: Aamir Khan: बेटे जुनैद के लिए आमिर खान ने अपनी सबसे खास चीज को लगा दिया दांव पर, फिल्म फ्लॉप हुई तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >