Sholay @ 50 Climax: डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने 'शोले' की ऐतिहासिक सफलता के बाद असली क्लाइमेक्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गब्बर सिंह को सजा मिलनी ही थी

Sholay @ 50 Climax: अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की आइकॉनिक फिल्म ‘शोले’ के 50 साल पुरे हो चुके हैं. अब इस खास मौके के बीच डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने असली क्लाइमेक्स का खुलासा किया, जिसमें ठाकुर ने गब्बर को मार डाला था.

Sholay @ 50 Climax: 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई रमेश सिप्पी की कल्ट क्लासिक ‘शोले’ ने आज 50 साल पूरे कर लिए हैं. इससे पहले रमेश सिप्पी ‘अंदाज’, ‘सीता और गीता’ और ‘शक्ति’ जैसी कई हिट फिल्मों के लिए जाने जाते थे. ‘शोले’ में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, अमजद खान और हेमा मालिनी जैसे दिग्गज कलाकारों ने यादगार भूमिकाएं निभाईं. लेकिन शायद आपको यह नहीं पता कि फिल्म का असली क्लाइमेक्स कभी भारतीय सिनेमाघरों में दिखाया ही नहीं गया. इसका खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने किया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ बताया है.

क्यों नहीं दिखाया गया शोले का असली क्लाइमेक्स?

50 साल बाद सुभाष के. झा से खास बातचीत में रमेश सिप्पी ने खुलासा किया कि मूल क्लाइमेक्स में ठाकुर (संजीव कुमार), गब्बर सिंह (अमजद खान) को अपने नुकीले जूतों से मार डालते हैं. यह सीन इसलिए रखा गया था क्योंकि गब्बर ने ठाकुर के हाथ काट दिए थे. हालांकि, सेंसर बोर्ड ने इस सीक्वेंस को अत्यधिक हिंसक मानते हुए आपत्ति जताई, जिसके बाद फिल्म का अंत दोबारा शूट किया गया.

जब उनसे आगे पूछा गया कि क्या इस बदलाव से फिल्म का असर कम हो गया, तो सिप्पी ने कहा,”नहीं, गब्बर सिंह को सजा मिलनी ही थी. जो उसने ठाकुर और उसके परिवार के साथ किया, उसके बाद क्या आपको लगता है कि वह किसी दया का हकदार था?

50 साल बाद दिखाई गई असली फिल्म का अंत

‘शोले’ का असली क्लाइमेक्स पहली बार 27 जून 2025 को इटली के बोलोग्ना में पियाजा मैगीगोर के ओपन-एयर स्क्रीन पर दिखाया गया. अब इसका नॉर्थ अमेरिकन प्रीमियर 6 सितंबर 2025 को 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में रॉय थॉमसन हॉल (1,800 सीटें) में होगा.

यह भी पढ़े: Coolie: ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने ‘कुली’ का किया रिव्यू, बोलीं- आखिरी 10 मिनट का फ्लैशबैक…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >