Shefali Jariwala: ‘अंत तक तुमसे प्यार…’, पति पराग त्यागी ने शेफाली जरीवाला को यूं दी आखिरी विदाई, पोस्ट पढ़कर छलक उठेंगे आंसू

Shefali Jariwala को निधन के एक हफ्ते बाद पति पराग त्यागी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट. उन्होंने लिखा, ‘अंत तक तुमसे प्यार करता हूं’. पढ़ें उनकी दिल छू लेने वाली विदाई.

Shefali Jariwala: ‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं. 27 जून 2025 को कार्डियक अरेस्ट के चलते 42 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. उनके पति पराग त्यागी अब तक चुप थे, लेकिन एक हफ्ते बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. उन्होंने पोस्ट में क्या कुछ लिखा, आइए बताते हैं.

पराग ने शेफाली को दी आखिरी विदाई

पराग ने अपनी दिवंगत पत्नी को ‘परी’ कहकर याद किया और लिखा कि वो सिर्फ एक स्टार नहीं थीं, बल्कि आत्मा की शांति और ताकत की मिसाल थीं. उन्होंने शेफाली को “सबकी मां” बताते हुए उनके निस्वार्थ प्रेम, समर्थन और गाइडेंस की तारीफ की. पराग ने अपने पोस्ट में लिखा, “’शेफाली, मेरी परी – हमेशा के लिए कांटा लगा – जो आंखों से दिखता है, उससे कहीं ज्यादा थी. वो ग्रेस में लिपटी आग थी- शार्प, फोकस, और प्रेरित. एक महिला जो इरादे के साथ जीती थी, अपने करियर, अपने दिमाग, अपने शरीर और अपनी आत्मा को शांत शक्ति और अटूट दृढ़ संकल्प के साथ पोषित करती थी.”

‘वो सबकी मां थी…’

पराग ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘लेकिन अपनी सभी टाइटल्स और अचीवमेंट्स से परे, शेफाली प्यार का सबसे निस्वार्थ रूप थी. वो सबकी मां थी. हमेशा दूसरों को प्राथमिकता देती थी. अपनी मौजूदगी से ही गर्मजोशी और कंफर्ट देती थी. एक उदार बेटी. एक समर्पित और स्नेही पत्नी और सिंबा की शानदार मां. एक प्रोटेक्टिव और मार्गदर्शक बहन और मासी. एक बेहद वफादार दोस्त, जो अपनों के साथ साहस और करुणा के साथ खड़ी रहती थी.’

‘अंत तक तुमसे तुमसे प्यार करता…’

उन्होंने अपनी बातों को खत्म करते हुए लिखा, ‘दुख की इस घड़ी में, शोर और अटकलों से बह जाना आसान है. लेकिन शेफाली को उसकी रोशनी से याद किया जाना चाहिए. जिस तरह से उसने लोगों को महसूस कराया, उसने जो खुशी जगाई, उसने जिंदगियों को ऊपर उठाया. मैं इस थ्रेड की शुरुआत एक साधारण प्रार्थना से कर रहा हूं. ये जगह सिर्फ प्यार से भरी रहे. ऐसी यादों से जो मरहम बनें. ऐसी कहानियों से जो उसकी आत्मा को जिंदा रखें. उसे उसकी विरासत बनने दो – एक ऐसी आत्मा जो इतनी उज्ज्वल है, उसे कभी नहीं भुलाया जाएगा. अंत तक तुमसे तुमसे प्यार करता हूं.’

यह भी पढ़े: Shefali Jariwala: ‘द ट्रेटर्स’ का हिस्सा बनने वाली थी शेफाली जरीवाला! मेकर्स ने इस एक्ट्रेस से कर दिया था रिप्लेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >