Shefali Jariwala की पहली शादी की तस्वीरें जितनी खूबसूरत, उतनी ही दिल को झकझोर देने वाली है इसके पीछे की हकीकत

Shefali Jariwala: ‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली की पहली शादी की तस्वीरें वायरल हुईं. लाल चूड़ा, सिंदूर और सिर ढका दुपट्टे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही एक्ट्रेस की तस्वीर के पीछे बहुत दर्दनाक कहानी छुपी है, जिसके बारे में आइए आपको बताते हैं.

Shefali Jariwala: ‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं. 27 जून को उनके असामयिक निधन ने उनके फैंस और इंडस्ट्री को गहरे शोक में डाल दिया है. एक ओर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर उनकी पहली शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख हर कोई हैरान रह गया.

सेलिब्रिटी शाला नाम के इंस्टाग्राम पॉप कल्चर हैंडल ने उनकी पहली शादी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं. इन तस्वीरों में शेफाली गुलाबी कुर्ता और जींस में पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं. सिर पर दुपट्टा, मांग में सिंदूर और हाथों में गहरे लाल चूड़ा… इस अवतार में उन्हें देखकर किसी को भी यकीन नहीं होगा कि ये वही ग्लैमरस शेफाली हैं, जिन्हें लोग उनके डांस मूव्स और खूबसूरती के लिए जानते हैं. लेकिन इस पारंपरिक दुल्हन के पीछे एक भावनात्मक और दर्दनाक कहानी भी है, जिसके बारे में आइए आपको विस्तार से बताते हैं.

पहली शादी में हुआ मानसिक और शारीरिक शोषण

शेफाली की पहली शादी संगीतकार हरमीत सिंह से हुई थी, जो बहुत जल्द टूट गई. यह तलाक शांतिपूर्ण नहीं था. शेफाली ने हरमीत पर मानसिक और शारीरिक शोषण के आरोप लगाए. उन्होंने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि हरमीत ने बिना अनुमति उनके बैंक अकाउंट से 12 लाख रुपये निकाले.

2021 में एक इंटरव्यू में, शेफाली ने बताया था कि कैसे उस रिश्ते में वह भावनात्मक रूप से टूट गई थीं. उन्होंने कहा कि सभी जख्म नजर नहीं आते—कुछ घाव भीतर के होते हैं, जो आत्मसम्मान को धीरे-धीरे खत्म कर देते हैं. लेकिन वह उस दर्दनाक रिश्ते से बाहर निकलने में सफल रहीं, और इसका सबसे बड़ा कारण थी उनकी आर्थिक स्वतंत्रता.

‘भारतीय समाज में तलाक…’

शेफाली ने इस इंटरव्यू में कहा था कि एक महिला के लिए खुद कमाना और आत्मनिर्भर होना कितना जरूरी है, ताकि वह गलत रिश्तों में फंसकर अपनी खुशियों का बलिदान न करे. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भारतीय समाज में तलाक को अब भी वर्जित माना जाता है, लेकिन उनके लिए खुद की खुशी पहले थी.

फिर प्यार ने दी दस्तक

आखिरकार शेफाली को फिर से प्यार मिला. उन्होंने टीवी एक्टर पराग त्यागी से शादी की और अपने जीवन को नई दिशा दी. उनकी यह यात्रा दर्शाती है कि चाहे कितना भी अंधकार क्यों न हो, आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान का उजाला हमेशा रास्ता दिखा सकता है.

यह भी पढ़े: Shefali Jariwala: अपने मौत के दिन इस शख्स से मिलने वाली थी शेफाली, WhatsApp Chat लीक, जानें नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >