Shefali Jariwala 17 जुलाई को पति पराग त्यागी के साथ करने वाली थीं ये बड़ा काम, डायरेक्टर बोले- महिलाओं की सेहत…

Shefali Jariwala: ‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला का निधन उनके सोशल अवेयरनेस प्रोजेक्ट ‘Showstoppers’ से पहले हुआ. अब इसी को लेकर उनके डायरेक्टर ने बात की है. साथ ही बताया कि 17 जुलाई को वह अपने पति के साथ इसके इवेंट में शामिल होने वाली थी.

Shefali Jariwala: ‘कांटा लगा’ गाने से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं. 27 जून की रात कार्डियक अरेस्ट के चलते 42 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. इस दुखद खबर ने पूरे एंटरटेनमेंट जगत को हिलाकर रख दिया है. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि शेफाली अपने निधन से ठीक पहले एक बेहद अहम प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाली थीं, जो महिलाओं की हेल्थ और सशक्तिकरण पर आधारित थी. इसका खुलासा उनके डायरेक्टर ने किया है. आइए बताते हैं सबकुछ.

पति के साथ होने वाली थीं शामिल

शेफाली जरीवाला इस शो में सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत प्रतिनिधि बनने वाली थीं. शो के डायरेक्टर-राइटर मनीष हरिशंकर ने बताया कि उन्होंने शेफाली को 15 दिन पहले ही कास्ट किया था. शेफाली को लेकर 17 जुलाई को एक स्पेशल प्रमोशनल इवेंट भी प्लान किया गया था, जिसमें वो अपने पति पराग त्यागी के साथ हिस्सा लेने वाली थीं.

PM Modi की हेल्थ पहल DIISHA से जुड़ी थीं शेफाली

शेफाली जरीवाला भारत सरकार की Digital Innovations & Interventions for Sustainable HealthTech Action (DIISHA) नामक पहल का प्रमोशनल चेहरा बनने वाली थीं. इस कार्यक्रम में ईओडीबी निदेशक अभिजीत सिन्हा और कई अन्य गणमान्य लोग शामिल होने वाले थे.

DIISHA के प्रमुख अभिजीत सिन्हा ने शेफाली की तारीफ करते हुए कहा, “वो सिर्फ शोस्टॉपर में एक किरदार नहीं निभा रहीं थीं, बल्कि एक संदेशवाहक थीं. उनका रोल महिलाओं की सेहत, जागरूकता और समाज में फैले कलंक को तोड़ने वाला था.”

शेफाली जरीवाला का वर्क फ्रंट

शेफाली ने कांटा लगा, बिग बॉस, और कई रियलिटी शोज में नजर आई थीं, लेकिन ‘Showstoppers’ उनके करियर का वो प्रोजेक्ट था, जो उन्हें एक सोशल चेंजमेकर के रूप में पेश करता.

यह भी पढ़े: Ramayana Teaser: ‘रामायण’ का रोंगटे खड़े करने वाला टीजर रिलीज, रणबीर-यश की टक्कर ने जीता फैंस का दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >