साउथ एशियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची फिल्म ‘कथाकार की डायरी’, शत्रुघ्न सिन्हा कर चुके हैं तारीफ

शत्रुघ्न सिन्हा की तारीफ वाली कम बजट फिल्म ‘कथाकार की डायरी’ अब South Asian International Film Festival Florida (SAIFF) में दिखाई जाएगी. 200 इंडीपेंडेंट और ट्राइबल आर्टिस्ट्स की मेहनत से बनी इस फिल्म ने कई अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल्स में जगह बनाई है और दर्शकों को भावुक कर दिया है.

दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में एक प्राइवेट स्क्रीनिंग में कम बजट में बनी फिल्म ‘कथाकार की डायरी’ की तारीफ की. शत्रुघ्न सिन्हा ने 200 इंडीपेंडेंट और ट्राइबल आर्टिस्ट्स की इस फिल्म की तुलना भारतीय सिनेमा के दिग्गज सत्यजीत राय और मृणाल सेन से करते हुए कहा कि यह फिल्म बिल्कुल वही अनुभव देती है, जिसे देखकर वह बड़े हुए और सीखा. लीजेंड एक्टर की इस तारीफ के बाद फिल्म मीडिया में सुर्खियों में आ गई. अब यह फिल्म South Asian International Film Festival Florida (SAIFF) तक पहुंच चुकी है और वहां ऑफिशियल सिलेक्शन में शामिल की गई है.

‘कथाकार की डायरी’ ने ग्लोबल फेस्टिवल्स में बनाई अपनी पहचान

एक प्राइवेट स्क्रीनिंग के बाद मीडिया में सुर्खियों में आई फिल्म ‘कथाकार की डायरी’ अब तक कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाई जा चुकी है. इसमें शामिल हैं 31वां कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (KIFF), 22वां अबुजा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (नाइजीरिया), डायरेक्टर’स कट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (कनाडा), अल्टरनेटिव फिल्म फेस्टिवल (कनाडा), जागरण फिल्म फेस्टिवल और 22वां थर्ड आई एशियन फिल्म फेस्टिवल सहित कई अन्य ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स. अब इस फिल्म को South Asian International Film Festival Florida (SAIFF) में भी चुना गया है. भले ही यह फिल्म कम बजट की हो, लेकिन इसमें काम करने वाले 200 आर्टिस्ट और टेक्निशियंस की मेहनत रंग ला रही है. हाल ही में एक फेस्टिवल स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म देखते हुए ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के दर्शक भावुक होकर रोने लगे थे, जिससे फिल्म की सामाजिक और भावनात्मक ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है.

पांच किरदारों की संघर्ष भरी कहानी

बता दें कि इस फिल्म में कुल पांच मुख्य किरदार हैं और हर किरदार की अपनी संघर्ष भरी कहानी है. IRS अधिकारी अन्वेष ने इसे तीन साल में पूरा किया. उन्होंने दिन में अपनी ड्यूटी और रात में शूटिंग करते हुए ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के करीब 200 थिएटरों और ट्राइबल आर्टिस्ट्स के साथ काम किया. इस कठिन यात्रा के बावजूद उन्होंने फिल्म को पूरी मेहनत और समर्पण के साथ तैयार किया.

यह भी पढ़ेंThe 50: ‘द 50’ में लगेगा रोमांस का तड़का, भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर कपल मोनालिसा–विक्रांत सिंह राजपूत की होगी शो में धमाकेदार एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >