क्या ‘शैतान 2’ में फिर दिखेगा आर माधवन का खौफनाक अंदाज? ‘रेड 3’ को लेकर क्या बोले मेकर्स?

Shaitaan 2: अभिषेक पाठक ने पुष्टि की है कि ‘रेड 3’ और ‘शैतान 2’ पर काम चल रहा है. मेकर्स जल्दबाजी में फिल्में नहीं बनाना चाहते और मजबूत कहानी तैयार होने के बाद ही शूटिंग शुरू करेंगे.

Shaitaan 2: पैनोरमा स्टूडियो लगातार ऐसी फिल्में बना रहा है जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.‘रेड’, ‘दृश्यम’ और शैतान जैसी फिल्मों की सफलता के बाद अब मेकर्स इन फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं. प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक ने ‘रेड 3’ और ‘शैतान 2’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि दोनों फिल्मों की कहानी पर काम चल रहा है और मेकर्स चाहते हैं कि अगले पार्ट पहले से ज्यादा दमदार और अलग हो.

‘रेड 3’ को लेकर चल रही है प्लानिंग

‘रेड 2’ के बाद अब दर्शकों की नजरें ‘रेड 3’ पर टिकी हुई हैं. पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में अभिषेक पाठक ने बताया, “जब तक अमय पटनायक की अगली यात्रा के लिए हमारे पास कागज पर कोई बेहद दमदार कहानी नहीं होगी, तब तक हम इंतजार करना चाहते हैं. फिलहाल कंटेंट को लेकर बातचीत चल रही है कि कहानी को किस दिशा में आगे बढ़ाया जाए और इसे नया रूप कैसे दिया जाए.”

‘शैतान 2’ की स्क्रिप्ट पर हो रहा काम

अभिषेक पाठक ने ‘शैतान 2’ को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ ब्रांड को आगे बढ़ाने के लिए कोई फ्रेंचाइज़ी नहीं बनाना चाहता. मैं कोई भी साधारण हॉरर फिल्म बनाकर उसे ‘शैतान 2’ नहीं कहना चाहता. मैं चाहता हूं कि कहानी बिल्कुल स्वाभाविक तरीके से आगे बढ़े, जैसे ‘दृश्यम’ पिछले 10 सालों में विकसित हुई थी. ठीक वैसा ही मैं ‘शैतान’ फ्रेंचाइजी के साथ भी करना चाहता हूं. अभी हम कुछ आइडियाज पर चर्चा कर रहे हैं और जैसे ही स्क्रीनप्ले पूरी तरह तैयार हो जाएगा, फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी.”

‘शैतान’ और ‘रेड’ फ्रेंचाइजी को मिला दर्शकों का प्यार

‘शैतान’ में आर माधवन ने एक रहस्यमयी और खतरनाक किरदार निभाया था, जबकि अजय देवगन एक पिता की भूमिका में नजर आए थे. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. वहीं ‘रेड’ अजय देवगन एक ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार में नजर आए थे. ‘रेड’ की पहली फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ें- दूसरे दिन बढ़ी ‘पति पत्नी और वो 2’ की कमाई, लेकिन नहीं टूट पाया 10 करोड़ का आंकड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >