Salman Khan की लगातार फ्लॉप होती फिल्मों पर को-स्टार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टाइगर जिंदा है…

Salman Khan की पिछले कई वक्त से फिल्में सिनेमाघरों में पिट रही हैं. अब इसपर ‘अंदाज अपना अपना’ और ‘भारत’ जैसी फिल्मों में सलमान खान के साथ काम कर चुके एक्टर ने बात की है.

Salman Khan की हाल ही में नई फिल्म ‘सिकंदर’ ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों से मिला-झूला रिस्पांस मिला. वहीं, कमाई में फिल्म 110.1 करोड़ रुपए कमाकर शांत हो गई और सलमान के करियर की एक और फ्लॉप साबित हुई. इससे पहले भी भाईजान की साल 2023 की ‘टाइगर 3’ ने एवरेज कमाई की थी. अब सुपरस्टार के को-एक्टर रहे शहजाद खान ने सलमान की लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों की असली वजह बताई है. साथ ही उनका कहना है कि ‘टाइगर जिंदा है और टाइगर जिंदा रहेगा’.

क्या सलमान खान का करियर हुआ खत्म?

‘अंदाज अपना अपना’ और ‘भारत’ जैसी फिल्मों में सलमान खान के साथ काम कर चुके शहजाद ने इंडिया टुडे के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में सलमान खान के करियर खत्म होने पर बात करते हुए कहा, ‘ये बकवास है, बिलकुल बकवास है. हां, उनकी फिल्में न चलना एक बात है, लेकिन सलमान खान कभी खत्म नहीं हो सकते. जब तक भगवान उन्हें नहीं बुलाएंगे, वो फिल्में करते रहेंगे. सलमान खान का कोई जोड़ नहीं है. टाइगर जिंदा है और टाइगर जिंदा रहेगा. उनकी फिल्में आएंगी और सुपर-डुपर हिट होंगी. उनके करियर के खत्म होने की बात पूरी तरह बकवास है. जो लोग यूट्यूब पर उनके खिलाफ बोलकर अपनी दुकान चला रहे हैं, हमें उन्हें सीरियसली नहीं लेना चाहिए.’

क्यों फ्लॉप होती है सलमान खान की मूवीज?

शहजाद खान ने आगे कहा, ‘उनकी सारी स्क्रिप्ट गलत हो जाती हैं क्योंकि वो अपने दोस्तों को काम देने की कोशिश करते हैं, जिनके पास कोई काम नहीं है. मैं नाम नहीं लूंगा, लेकिन एक एक्टर है जिसे उन्होंने सिकंदर में मौका दिया. उस शख्स ने सलमान खान से कहा- भाई मेरे पास काम नहीं है, जिसपर भाईजान ने कहा- दो सिकंदर. वो ऐसे ही हैं. वो निस्वार्थ भाव से मदद करते हैं. वो आपसे कुछ उम्मीद नहीं रखते. उन्होंने कभी भी स्वार्थी मन से कुछ नहीं किया.’

यह भी पढ़े: Raid 2 vs The Bhootnii: अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने उतारा ‘द भूतनी’ का भूत, रविवार को बॉक्स ऑफिस पर लगा ब्रेक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >