कोरोना से जंग में अब डॉक्टर्स का साथ देंगे शाहरुख

बॉलीवुड के शाहरुख खान को यूं ही बॉलीवुड का किंग खान नहीं बुलाया जाता है. बड़े पर्दे पर से लेकर रियल लाइफ में भी शाहरुख ने कई बार अपनी दरियादिली दिखाते हुए यह साबित किया है कि वह वाकई में बॉलीवुड के किंग खान हैं. वहीं कोरोना वायरस से प्रभावित हो रहे लोगों की मदद […]

बॉलीवुड के शाहरुख खान को यूं ही बॉलीवुड का किंग खान नहीं बुलाया जाता है. बड़े पर्दे पर से लेकर रियल लाइफ में भी शाहरुख ने कई बार अपनी दरियादिली दिखाते हुए यह साबित किया है कि वह वाकई में बॉलीवुड के किंग खान हैं.

वहीं कोरोना वायरस से प्रभावित हो रहे लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड से कई सेलेब्स आगे आये हैं. हाल ही में शाहरुख ने यह एलान किया था कि वह एक महीने के लिए 5,500 परिवार के लिए खाना और जरूरत का सामान भी उपलब्ध करवायेंगे. वहीं अब उन्होंने कहा है कि डॉक्टरों की लिए 25 हजार PPE kit का इंतजाम करवायेंगे.

बता दें कि PPE kit वह होता है जिसे पहनकर डॉक्टर कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज करते हैं और इसकी मदद से वो इस संक्रमण की चपेट में आने से खुद को बचा सकते हैं. इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने अपने टि्वटर हैंडल के जरिए दी है. उन्होंने शाहरुख का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है, जिसके जवाब में शाहरुख ने भी उनका आभार जताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >