Shahrukh Khan: रणबीर कपूर की इस रोमांटिक फिल्म में कैमियो करेंगे शाहरुख खान, रिपोर्ट

Shahrukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान जल्द ही रणबीर कपूर की रोमांटिक फिल्म में कैमियो रोल करते नजर आ सकते हैं. आइए बताते हैं इस फिल्म का नाम और कैसा हो सकता है शाहरुख खान का रोल.

Shahrukh Khan: रणबीर कानपुर ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग खत्म की है. इसके बाद वह एनिमल पार्क और लव एंड वॉर जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे. हालांकि, एनिमल पार्क को लेकर मेकर्स की तरफ से अभी कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन लव एंड वॉर फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. इस आने वाली फिल्म का निर्देशन दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली करेंगे. वहीं, फिल्म में रणबीर के अलावा आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. अब ऐसे में फिल्म में एक और सुपरस्टार का नाम जुड़ रहा है. वह है शाहरुख खान. आइए बताते हैं पूरी डिटेल्स.

लव एंड वॉर में शाहरुख खान की हुई एंट्री

लव एंड वॉर फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो रोल देखने को मिल सकता है. साथ ही यह भी खबर है कि फिल्म के लिए शाहरुख ने हाल ही संजय लीला भंसाली से एक मीटिंग भी की है. अगर सब ठीक रहता है तो वह अगले साल जनवरी 2025 में फिल्म की शूटिंग कर सकते हैं.

कैसा होगा शाहरुख का रोल?

शाहरुख खान को लेकर यह भी खबर है कि फिल्म में शाहरुख का रोल सेकेंड हाफ में हो सकता है. उनका फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार के साथ एक इंटेंस इंट्रैक्शन होगा. अब ऐसे में यह यह देखना दिलचस्प होगा कि इस खबर में कितनी सच्चाई है. अगर यह खबर सच होती है तो शाहरुख खान का फिल्म में होना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. मालूम हो कि आखिरी बार शाहरुख खान रणबीर कपूर स्टारर साल 2022 की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आए थे.

Also Read: RC 16: राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म की शूटिंग शुरू, इस दिग्गज स्टार की हुई फिल्म में एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >