Shahid Kapoor Net Worth: जानिये कितनी संपत्ति के मालिक हैं शाहिद कपूर, देवा से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे गदर

Shahid Kapoor Net Worth: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर की सोशल मीडिया पर 47 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. आइये एक नजर डालते हैं उनकी नेटवर्थ पर.

Shahid Kapoor Net Worth: शाहिद कपूर एक्शन थ्रिलर देवा के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. मूवी 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एक्टर को आखिरी बार तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में देखा गया था. इसके अलावा कमीने, जब वी मेट, विवाह, पद्मावत और उड़ता पंजाब जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज किया. आइये एक नजर डालते हैं उनकी नेटवर्थ पर.

शाहिद कपूर की कितनी है नेटवर्थ

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर की अनुमानित कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपये है. एक्टिंग के अलावा, वह ब्रांड एंडोर्समेंट, अपने कपड़ों के ब्रांड, रियल एस्टेट और विभिन्न स्टार्ट-अप में इनवेस्ट करते करके अच्छी रकम कमाते हैं. एक्टर की मंथली इनकम 3 करोड़ रुपये के करीब है.

एक इंस्टाग्राम पोस्ट का कितना चार्ज करते हैं शाहिद कपूर

शाहिद कपूर के इंस्टाग्राम पर 47 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. कथित तौर पर एक पोस्ट के लिए एक्टर 20 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच चार्ज करते हैं. वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए एक्टर 3 करोड़ रूपये फीस के तौर पर लेते हैं. शाहिद कपूर का निवेश रियल एस्टेट तक फैला हुआ है, जिसमें मुंबई के जुहू में समंदर के सामने वाले अपार्टमेंट जैसी संपत्तियां शामिल हैं.

इन लग्जरी कारों के शौकीन है शाहिद कपूर

एक्टर को लग्जरी कारों और बाइक्स का शौक है. शाहिद कपूर के पास वर्तमान में एक यामाहा MT01, एक हार्ले डेविडसन फैट बॉय, एक मर्सिडीज बेंज S400, एक कस्टम-निर्मित जगुआर XKR-S, एक पोर्श केयेन GTS और एक रेंज रोवर वोग है.

यह भी पढ़ें- Deva First Review: शाहिद कपूर की देवा का पहला रिव्यू आउट, टिकट लेने से पहले जान लें कितने मिले स्टार्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >