Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: शाहिद-कृति की जोड़ी इस वैलेंटाइन को बनाएगी रोमांटिक, रिलीज डेट अनाउंस

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Release Date: शाहिद कपूर और कृति सेनन की खूबसूरत जोड़ी इस साल वैलेंटाइन्स में धमाल मचाने के लिए तैयार है. जी हां स्टार्स की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा दिया 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन का नाम बी-टाउन के सबसे वर्सेटाइल कलाकारों में आता है. दोनों बड़े पर्दे पर जल्द ही एक रोमांटिक फिल्म लेकर आ रहे हैं. जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. बीते दिनों मूवी का फर्स्ट लुक जारी किया गया था. जिसके बाद सभी टाइटल का इंतजार कर रहे थे. अब मेकर्स ने सस्पेंस को कम करते हुए मूवी को लेकर सभी डिटेल्स शेयर कर दी है. जहां कृति और शाहिद के नए फिल्म का नाम ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ है. जानें आप इस मूवी को कब और कहां देख सकते हैं…

वैलेंटाइन वीक में शाहिद और कृति की फिल्म होगी रिलीज

”तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” के मेकर्स ने इस फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए इसकी रिलीज डेट की जानकारी दी है. ये फिल्म 9 जनवरी को थिएटर्स में धमाका करेगी. नए पोस्टर पर नजर डाले तो कृति और शाहिद रोमांटिक पोज देकर एक दूसरे को थामा हुआ है. कपल के बीच की केमिस्ट्री आग लगाने वाली है. शाहिद ने जहां व्हाइट कलर की शर्ट पहनी है, वहीं कृति कटपीस टॉप और स्कर्ट में काफी ग्लैमरस लग रही हैं. कैप्शन में लिखा है, ” इस वैलेंटाइन वीक, एक इंपॉसिबल लव स्टोरी को एक्सपीरियंस करें.” ये फिल्म आराधना साह द्वारा निर्देशित है और इस फिल्म को मोशन पिक्चर्स के बैनर तले रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/C16TC6eKnDO/?utm_source=ig_embed&ig_rid=52f17457-d5fa-4669-8a2f-68cfa5ac2d74&img_index=1

एक रोबोट से प्यार करते नजर आएंगे शाहिद कपूर

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में शाहिद एक साइंटिस्ट के रूप में नजर आने वाले हैं, जिन्हें एक रोबोट से प्यार हो जाता है. इसे उन्होंने खुद से बनाया है. मूवी में कृति एक बेहद ही खूबसूरत सी रोबोट के रोल में नजर आ रही हैं. इस फिल्म की कहानी बिल्कुल ही यूनिक है और दर्शकों को बेहद ही पसंद आ सकती है. फैंस पोस्टर को देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा, ”यह एक ऐसी लवस्टोरी है, जिसमें शाहिद और कृति काफी हॉट लग रहे हैं… दोनों को साथ देखना वाकई मजेदार होगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”शाहिद कपूर एक और ब्लॉकबस्टर के लिए तैयार… दोनों की फ्रेश जोड़ी आग लगा देगी.”

Also Read: Shahid Kapoor Doppelganger: इंटरनेट पर छाया शाहिद कपूर का हमशक्ल, आप भी देखकर खा जाएंगे धोखा! VIDEO

ये हैं 2024 में शहीद कपूर की आने वाली कुछ अन्य फिल्में…

शाहिद कपूर यूं तो बेहद ही कम फिल्में करते हैं, लेकिन इनकी एक्टिंग की दुनिया दीवानी है. साल 2019 में आई कबीर सिंह में अपने अभिनय से बड़े पर्दे पर धमाका मचा दिया था और यही वजह थी कि ये फिल्म लगभग 400 करोड़ कमाकर एक बेहद ही सक्सेसफुल मूवी बनी थी. साल 2024 के अंत में शाहिद ‘देवा’ नाम के फिल्म की सौगात अपने फैंस को देने वाले हैं. इस फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में शेयर किया गया था. जिसके बाद उनके फैंस बेहद ही एक्साइटेड हो गए थे. मूवी 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >