Shahid Kapoor का चढ़ा पारा, इस बात पर पैपराजी पर भड़के, साथ में दिखी मीरा राजपूत, वायरल हो रहा ये VIDEO

शाहिद कपूर अपनी वाइफ मीरा राजपूत के साथ डिनर डेट पर निकले. इस दौरान पैपराजी उनकी तसवीरें लेने लगी और शाहिद को गुस्सा आ गया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इसमें उनको अपोजिट कृति सेनन थी, जो एक रोबोट के किरदार में नजर आई थी. फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है. वहीं, शाहिद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वो ‘कबीर सिंह’ मोड में दिखे. आपको बताते है किस बात पर शाहिद को गुस्सा आया.


शाहिद कपूर को आया गुस्सा
दरअसल, शाहिद कपूर अक्सर मीडिया के सामने शांत और कूल अंदाज में नजर आते हैं. लेकिन लेटेस्ट वीडियो में उनका मूड कुछ ठीक नहीं दिखा. शाहिद अपनी वाइफ मीरा राजपूत के साथ डिनर डेट पर निकले. इस दौरान पैपराजी ने उनकी तसवीरें क्लिक करनी शुरू कर दी. थोड़ी देर तक शाहिद चुप रहे, लेकिन फिर उन्हें गुस्सा आ गया. एक्टर ने पैपराजी से कहा- गायज आप लोग ये बंद करोगे. आप लोग ढंग से पेश नहीं आ सकते क्या. हालांकि पैपराजी उनकी तसवीरें क्लिक करती रही. ऐसा लग रहा था कि शाहिद का मूड किसी बात पर खराब था.


यूजर्स कर रहे वीडियो पर रिएक्ट
शाहिद कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो फिल्मीज्ञान ने पोस्ट किया है. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, डिस्टेंस रखो यार, लाइफ ही सभी की, स्पेस लो फिर मिलो. एक अन्य यूजर ने लिखा, वे भी इंसान हैं, उन्हें जगह दो. एक यूजर ने लिखा, सचमुच उनमें सुपरस्टार होने का कोई एटीट्यूड नहीं है लेकिन ये पैप्स!!! कभी-कभी बहुत असहनीय होते हैं. वहीं, शाहिद अगली बार फिल्म ‘देवा’ में नजर आएंगे. ये एक क्राइम थ्रिलर है और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Bloody Daddy: इस वजह से शाहिद कपूर की ब्लडी डैडी ओटीटी पर हुई रिलीज, क्या बनेगा इसका सीक्वल? यहां जानिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >