शाहिद कपूर ने Padmaavat में अपने किरदार को लेकर पहली बार तोड़ी चुप्पी,कहा-मैं खुद को उस रोल में पसंद नहीं करता

फिल्म पद्मावत में राजा महारावल रतन सिंह के रोल में शाहिद कपूर ने खूब तारीफें बटोरी. फिल्म सुपरहिट रही थी. लेकिन क्या आप जानते है कि मूवी में वह खुद को बिल्कुल पसंद नहीं आए थे. इस बारे में एक्टर ने खुद बताया.

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्लडी डैडी को लेकर चर्चा में है. फिल्म में दर्शकों को शाहिद का अलग अंदाज दिखेगा. मूवी 9 जून को ओटीटी पर रिलीज होगी. एक्टर ने हर किरदार को बखूबी निभाया है, फिर चाहे वो कमीने के गुड्डू हो या फिर कबीर सिंह. एक्टर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में राजा महारावल रतन सिंह का किरदार निभया था. इस रोल को लेकर पहली बार उन्होंने चुप्पी तोड़ी.

फिल्म पद्मावत में शाहिद कपूर

फिल्म पद्मावत में राजा महारावल रतन सिंह के रोल में शाहिद कपूर ने खूब तारीफें बटोरीं. फिल्म सुपरहिट रही थी. लेकिन क्या आप जानते है कि मूवी में वह खुद को बिल्कुल पसंद नहीं आए थे. जी हां, आपने सही पढ़ा. ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि ऐसा कौन सा एक किरदार है, जिसे वो फिर से अलग तरह से निभाना चाहेंगे. इसपर एक्टर ने महारावल रतन सिंह के रोल के बारे में कहा.

शाहिद कपूर ने बताई ये वजह

शाहिद कपूर ने कहा, “उसमे मैंने खुद को पसंद नहीं किया. मैं बहुत परेशान था. मुझे लगता है कि मैंने उस भूमिका के अन्य एलिमेंट्स को बाहर नहीं निकाला. मैं एक हेडस्पेस में फंस गया. मैं स्पष्टवादी हूं, शायद अन्य लोग मुझे पसंद करते हैं, लेकिन मैंने नहीं किया.” बता दें कि पद्मावत साल 2018 में आई थी, जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी. दीपिका रानी पद्मावती के रोल में थी और रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई.

Also Read: अजय देवगन की फिल्म Maidaan को लेकर KRK ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- 23 जून को सिनेमाघरों में नहीं होगी रिलीज

शाहिद कपूर के आने वाले प्रोजेक्ट्स

वहीं, शाहिद कपूर के आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारें में बात करें तो शाहिद अगली बार निर्देशक अली अब्बास जफर की आगामी एक्शन फिल्म ब्लडी डैडी में दिखाई देंगे. उनके पास कृति सेनन के साथ एक अभी तक की शीर्षक वाली फिल्म भी है. इसे अमित जोशी और आराधना साह डायरेक्ट कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >