Shahid Kapoor-Ahmed Khan Friendship: शाहिद कपूर और डायरेक्टर-कोरियोग्राफर अहमद खान की दोस्ती करीब 30 साल पुरानी है. दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं. अहमद खान ने ही शाहिद कपूर को उनके पहले म्यूजिक वीडियो 'आंखों में तेरा ही चेहरा' में कोरियोग्राफ किया था, जिससे उन्हें शुरुआती पहचान मिली. इसके बाद दोनों ने 'इश्क विश्क', 'फूल एन फाइनल' और 'पाठशाला' जैसी फिल्मों में साथ काम किया. हालांकि, साल 2015 में दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आई थीं. अब इतने सालों बाद अहमद खान ने पहली बार खुलकर बताया है कि आखिर उनके और शाहिद कपूर के रिश्ते अब कैसे हैं.
Shahid Kapoor-Ahmed Khan Rift: दोनों के बीच दूरी कैसे आई?
साल 2015 में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी के दौरान दोनों दोस्तों के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आई थीं. उस समय अहमद खान शादी में शामिल नहीं हो पाए थे. बाद में उन्होंने बताया था कि वह शाहिद से किसी बात को लेकर नाराज थे और एक अवॉर्ड फंक्शन में उनसे बात तक नहीं की. इसके कुछ समय बाद अहमद खान ने यह भी कहा था कि जब वह वर्टिगो की वजह से काफी बीमार थे और बेड रेस्ट पर थे, तब शाहिद उनसे मिलने भी नहीं आए.
इन घटनाओं के बाद सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा शुरू हो गई कि दोनों की सालों पुरानी दोस्ती में दूरी आ गई है. हालांकि, उस समय दोनों में से किसी ने भी झगड़े की असली वजह का खुलासा नहीं किया था.
Ahmed Khan on Shahid Kapoor: अब क्या बोले डायरेक्टर?
अब सालों बाद अहमद खान ने शाहिद कपूर के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है. News18 को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि दोनों के बीच कोई दुश्मनी या बड़ी लड़ाई नहीं है. अहमद के मुताबिक, अब दोनों अलग-अलग तरह की फिल्मों पर काम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, "शाहिद इस समय जिस तरह की फिल्में करना चाहते हैं, मैं वैसी फिल्में नहीं बना रहा हूं. मैं भी अपने हिसाब से अलग तरह की फिल्में बना रहा हूं." यही वजह है कि दोनों लंबे समय से साथ काम नहीं कर पाए हैं.
Will Shahid Kapoor and Ahmed Khan Work Together Again?: क्या फिर साथ काम करेंगे शाहिद कपूर और अहमद खान?
अहमद खान ने यह भी साफ किया कि भविष्य में दोनों के साथ काम करने की पूरी संभावना है. उन्होंने कहा कि जब किसी स्क्रिप्ट को लेकर दोनों की सोच एक जैसी होगी, तब वे जरूर साथ आएंगे. फिलहाल उन्होंने इसे "50-50" वाला मामला बताया. यानी अभी कुछ तय नहीं है, लेकिन सही कहानी मिलने पर शाहिद कपूर और अहमद खान की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आ सकती है.
Shahid Kapoor-Ahmed Khan Bond: अब पहले जैसी नहीं रही दोस्ती
अहमद खान ने कहा कि अब दोनों पहले की तरह मिल नहीं पाते. उनके मुताबिक, समय के साथ हर किसी की जिंदगी और काम करने का तरीका बदल जाता है. इंडस्ट्री में नए लोगों से मिलने-जुलने की वजह से पुराने दोस्तों से मुलाकात भी कम हो जाती है.
यह भी पढ़ें: Farzi Season 2: कब आएगी शाहिद कपूर की वेब सीरीज? खुद एक्टर ने दिया बड़ा अपडेट
यह भी पढ़ें: करोड़ों में फीस लेने वाले शाहिद, करीना और आलिया ने इस फिल्म के लिए घटा दी थी फीस, किया था बड़ा समझौता
