Shah Rukh Khan पर भी मंडराया खतरा, मन्नत के बाहर सीढ़ी लगाकर की गई थी रेकी, CCTV फुटेज में चौंकाने वाला खुलासा

Shah Rukh Khan House: सैफ अली खान पर हुए हमले से अभी लोग उबर ही नहीं पाए थे कि अब खबर आ रही है कि कुछ अज्ञात लोगों ने शाहरुख खान के मन्नत के बाहर भी रेकी की थी.

Shah Rukh Khan House: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है. दरअसल एक्टर के घर पर एक अज्ञात हमलावर घुस गया और कई बार चाकू से वार किया. इस हमले में 54 वर्षीय अभिनेता बुरी तरह घायल हो गए. अब खबर आ रही है कि वारदात से 2-3 दिन पहले बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के घर की रेकी गई थी. पुलिस को शक है कि सैफ पर हमला करने वाले शख्स ने ही मन्नत के बाहर रेकी की होगी.

मन्नत में भी अज्ञात शख्स ने घर में घुसने की कोशिश की थी

आजतक की रिपोर्ट की मानें तो 14 जनवरी को किसी अनजान शख्स को शाहरुख खान के घर के बाहर रेकी करते हुए देखा गया था. मन्नत के पास स्थित रिट्रीट हाउस के करीब 6 से 8 फीट लंबी लोहे की सीढ़ी लगाकर घर के अंदर देखने की कोशिश की गई थी. शख्स बाहरी दीवार पर भी चढ़ गया था, लेकिन चारों के लिए लगाए गए सुरक्षात्मक जाल ने उसे रोक दिया, जिससे वह एंटर नहीं कर पाया.

मुंबई पुलिस को है यह शक

मुंबई पुलिस को शक है कि शाहरुख खान के घर रेकी करने वाला व्यक्ति वहीं हो सकता है, जिसने पटौदी पर चाकू से हमला किया है. पुलिस किंग खान के घर की भी जांच कर रही है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. इसमें दिखने वाले व्यक्ति की शक्स से लेकर बॉडी स्ट्रक्चर तक करीब के करीब सेम ही दिख रहा है. पुलिस को यह भी शक है कि मन्नत आने वाला इस व्यक्ति के साथ कई और लोग हो सकते हैं, क्योंकि लोहे की सीढ़ी अकेले लगाना संभव नहीं है.

सैफ अली खान पर हमला

सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हमला हुआ था. उनपर चाकू से छह बार वार किया गया था. जिनमें से एक गर्दन पर लगा था. घटना के बाद इब्राहिम अली खान उन्हें लीलावती अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां उनकी सर्जरी हुई. अभी एक्टर आईसीयू में भर्ती है. एक्टर के परिवार वाले उनसे मिलने पहुंचे थे. इधर जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज बरामद किया. जिसमें एक युवक को सीढियों से उतरते हुए देखा गया था. उसने भूरे रंग की टी शर्ट पहनी थी. वहीं लाल रंग के दुपट्टे से चेहरा छिपा रखा था. सैफ अली खान बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर रहते हैं.

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan पर चाकू से वार करने वाले हमलावर की पहली तसवीर आई सामने, देखें आप भी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >