ये बात प्राइवेट में बतानी चाहिए थी… फीमेल फैन की बात सुन ये क्या बोल गए शाहरुख खान

Shah Rukh Khan On Female Fan: शाहरुख खान को मैंगलुरु इवेंट में एक फीमेल फैन ने कहा कि वह अपने पति से ज्यादा उन्हें प्यार करती हैं. इस बात को सुनकर एसआरके ने क्या कहा. आइये जानते हैं.

Shah Rukh Khan On Female Fan: शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. हाल ही में इंडस्ट्री में 35 साल पूरे होने पर वह मैंगलुरु पहुंचे थे. जहां इवेंट में एक फीमेल फैन ने कहा कि वह अपने पति से भी ज्यादा शाहरुख से प्यार करती हैं. इस पर एक्टर ने शानदार जवाब दिया. वे मुस्कुराएं और कहा, “ये बात आपको मुझे प्राइवेट में बतानी चाहिए थी.”

Shahrukh Khan To Female Fan: शाहरुख खान ने फीमेल फैन को कही ये बात

शाहरुख ने आगे कहा, “मैं समझता हूं कि आपने यह बात प्यार जताने के लिए कही है और मुझे यकीन है कि आपके पति भी आपकी फीलिंग्स समझते होंगे. मैं आप सबसे प्यार करता हूं. मैं आपके पति से भी प्यार करता हूं. मैं आपके पूरे परिवार से प्यार करता हूं. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.”

Shahrukh Khan Thanks Mangaluru People: मैंगलुरु के लोगों को शाहरुख खान ने कहा थैंक्यू

इसी इवेंट में शाहरुख खान ने अपने सुपरहिट गाने ‘झूमे जो पठान’ गाने पर जबरदस्त डांस किया. इसके अलावा, कन्नड़ में “नमस्कारा” कहकर सभी का अभिवादन किया. एसआरके ने मैंगलुरु के लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, “थैंक यू, मैंगलुरु सच कहूं तो यहां आने से पहले मुझे नहीं पता था कि क्या उम्मीद करनी चाहिए, लेकिन एयरपोर्ट से लेकर यहां तक के पूरे सफर में जिस तरह का प्यार, अपनापन और उत्साह मुझे मिला, उसने मेरा दिल जीत लिया.”

Shahrukh Khan Special Relationship With Mangaluru: मैंगलुरु से शाहरुख खान का है खास रिश्ता

इवेंट के दौरान शाहरुख ने यह भी बताया कि मैंगलुरु से उनका रिश्ता बेहद खास है और यह शहर हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा. उन्होंने बताया कि भले ही उनका जन्म नई दिल्ली में हुआ था, लेकिन बचपन के शुरुआती साल 1965 से 1970 तक, उन्होंने अपने नाना इफ्तिखार अहमद के साथ मैंगलुरु में बिताए थे.

यह भी पढ़ें- अगर एक्टर नहीं होते तो क्या करते शाहरुख खान? 35 साल बाद बॉलीवुड के बादशाह ने खोला राज

यह भी पढ़ें- क्या कैंटीन में समोसे पहुंचाते थे शाहरुख खान? पंकज कपूर ने खोला किंग खान के बचपन का राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >