शाहरुख खान का पिता वाला अंदाज, बेटे आर्यन खान को इंट्रोड्यूस करते हुए कहा- आज जब वो आपके सामने आएगा…

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से डेब्यू कर रहे हैं. शो के प्रिव्यू में शाहरुख ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा- “मैं शुक्रगुजार हूं इस पवित्र धरती का, जिसने मुझे 30 साल मनोरंजन का मौका दिया. आज मेरा बेटा भी इसी धरती पर पहला कदम रख रहा है.”

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बेटे आयर्न खान शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के साथ डेब्यू कर रहे हैं. शो का प्रिव्यू हुआ जिसमें शाहरुख ने मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने अपने बेटे को फिल्म इंडस्ट्री और फैंस से प्यार देने के लिए कहा. विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वह कहते हैं, “मैं बहुत शुक्रगुजार हूं मुंबई की इस पवित्र धरती का, इस देश की पवित्र धरती का, जिसने मुझे मौका दिया कि मैं आप लोगों को 30 साल तक मनोरंजन करने की कोशिश कर सकता हूं. आज बहुत खास दिन है क्योंकि इसी पवित्र धरती पर मेरा बेटा भी अपना पहला कदम रख रहा है.

शाहरुख खान ने कहा, तो आज जब वो आपके सामने आएगा और अगर आपको उसका काम अच्छा लगे तो उसके लिए तालियां बजाना आप. और उन तालियों में थोड़ी सी दुआ भी रखना, थोड़ी सी प्रार्थना भी रखना. और जैसे की मैंने आपसे पिछली बार कहा था, जो प्यार आप लोगों ने मुझे दिया है, उसका 150% आप उसे देना.” वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आपका बेटा बिल्कुल आपकी तरह है. एक यूजर ने लिखा, सर आर्यन को बहुत प्यार मिलेगा.

यह भी पढ़ेंCoolie: रजनीकांत की ‘कुली’ ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा झंडा, छावा को दी सीधी चुनौती, रचा नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >