VIRAL VIDEO: शाहरुख खान से एयरपोर्ट पर हाथ मिलाने आया था फैन, किंग खान ने किया दिल जीतने वाला काम

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान से एयरपोर्ट पर मिलने एक फैन आया था. इस दौरान एक्टर अपने फैन से मिले और साथ ही उन्होंने उस फैन का अपने अंदाज से दिल जीत लिया.

शाहरुख खान, गौरी खान और उनके छोटे बेटे अबराम नया साल सेलिब्रेट करने के लिए जामनगर गए थे. किंग खान ने अपनी पत्नी गौरी और अबराम के साथ न्यू ईयर अंबानी परिवार के साथ मनाया. सेलिब्रेशन के बाद एक्टर वापस मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. इस दौरान एक्टर ने काले रंग की हुडी पहना था. उन्होंने क्लिक होने से बचने के लिए अपना फेस कवर किया था. विरल भयानी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें शाहरुख को कड़ी सुरक्षा के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है. इस दौरान एक फैन उनसे हाथ मिलाता है और एक्टर उसे गले लगा लेते हैं. किंग खान से गले मिलने के बाद उस फैन के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है. इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, उस बंदे का दिन बन गया. एक यूजर ने लिखा, क्या कमाल के इंसान है शाहरुख खान.

यह भी पढ़ें- Look Back 2024: ना शाहरुख ना सलमान, इस साल इन 9 एक्टर्स की कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आई, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें- Upcoming Movies Of Shahrukh Khan: इन 3 फिल्मों से शाहरुख खान करेंगे बॉक्स ऑफिस धमाका, होगा जोरदार कमबैक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >