दिशा सालियन केस में CBI ने उतारी ‘धाकड़’ अफसर, कौन हैं सीमा पाहुजा, उन्नाव-हाथरस जैसे केसों में कर चुकी हैं जांच

दिशा सालियन केस की जांच अब CBI की वरिष्ठ अधिकारी सीमा पाहुजा सुपरवाइज करेंगी. हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच का अनुभव रखने वाली पाहुजा उन्नाव और हाथरस मामलों से भी जुड़ी रही हैं.

दिशा सालियन की 2020 में हुई मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है. अब इस केस की जांच की कमान CBI की वरिष्ठ अधिकारी सीमा पाहुजा को सौंपी गई है. ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सीमा फिलहाल नई दिल्ली स्थित CBI मुख्यालय के स्पेशल क्राइम्स यूनिट में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर तैनात हैं. वह दिशा सालियन केस की जांच को सुपरवाइज करेंगी. जांच में उन्हें पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पूरन कुमार और CBI की अन्य टीम के सदस्य सहयोग करेंगे.

कई हाई-प्रोफाइल केस की जांच कर चुकी हैं सीमा पाहुजा

सीमा पाहुजा इससे पहले भी ऐसे कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच टीम का हिस्सा रह चुकी हैं, जिन पर पूरे देश की नजर रही. वह कोलकाता के RG Kar Medical College and Hospital में 2024 में हुए ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर केस की CBI जांच से भी जुड़ी थीं.

दिशा सालियान डेथ केस, फोटो- इंस्टाग्राम

इसके अलावा उन्होंने 2020 के हाथरस केस की जांच में भी काम किया था. इस मामले में उत्तर प्रदेश की एक दलित युवती के साथ कथित गैंगरेप और उसकी मौत को लेकर देशभर में बहस हुई थी.

सीमा पाहुजा ने 2017 के उन्नाव रेप केस और शिमला में 16 साल की लड़की से जुड़े रेप और मर्डर केस की जांच में भी काम किया है. ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ के मुताबिक, उनके साथ काम कर चुके अधिकारियों का कहना है कि वह जटिल मामलों में सबूतों की बारीकी से जांच करने और आधुनिक फॉरेंसिक तकनीकों के इस्तेमाल के लिए जानी जाती हैं.

जांच के लिए मिल चुका है गोल्ड मेडल

सीमा पाहुजा को 2021 में उनके जांच कार्य के लिए ‘Best Investigating Officer’ के तौर पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था.

क्या है दिशा सालियन केस?

दिशा सालियनकी 8 जून 2020 को मुंबई की एक रिहायशी इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी. वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर थीं. उनकी मौत के बाद से ही इस मामले को लेकर कई तरह के सवाल और दावे सामने आते रहे हैं. बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद CBI ने 13 सितंबर को मामले में FIR दर्ज की. FIR में कई लोगों के नाम शामिल हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जानी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >