प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी को देख पैपराजी ने किया कुछ ऐसा, भड़क उठे सिद्धार्थ मल्होत्रा, Video देख पकड़ लेंगे सिर

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. अब को आज एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया. जहां सिड अपनी पत्नी के लिए प्रोटेक्टिव नजर आए. हालांकि पैपराजी कियारा को देखकर ऐसे करने लगे. उनके करीब जाकर तसवीर खींचने लगे. इससे एक्टर गुस्से में आग बबूला हो गए और उन्होंने सबको डांटा. कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी के घर जल्द ही किलकारियां गुंजने वाली है, कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. इसी बीच सिड और कियारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें सिड को पैपराजा पर गुस्सा करते हुए देखा जा सकता है. दरअसल हुआ यूं कि कपल एक क्लिनिक से निकले, जहां कियारा सीधे कार में जाकर बैठ गई. वहीं पैप उनके करीब जाकर फोटो खींचने लगे. एक्ट्रेस की एक झलक के लिए वहां जमावड़ा लग गया. सिद्धार्थ ने यह सीन देखा और पैपराजी को डांट लगा दी. उन्होंने “पीछे हटने” और “ठीक से व्यवहार करने” के लिए कहा. अभिनेता स्पष्ट रूप से परेशान दिखे, क्योंकि उन्हें अपनी प्रेग्नेंट पत्नी की चिंता थी. फैंस वीडियो देखकर सिड की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”सही बात है… एक प्रेग्नेंट लेडी के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”पति हो तो सिद्धार्थ जैसा… कितना प्यार करते हैं, वो कियारा आडवाणी से.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”किसी की नजर न लगे, इस कपल को… कियारा का प्रेग्नेंसी में ध्यान रखते हुए.” फरवरी 2023 में शादी के बंधन में बंधे सिद्धार्थ और कियारा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की. जिसमें कपल ने बच्चे के मोजे पकड़ रखे थे. इसके साथ कैप्शन में लिखा, “हमारे जीवन का सबसे बड़ा तोहफा जल्द ही आ रहा है.”

यह भी पढ़ें- Jaat ने गदर-एक प्रेम कथा के रिकॉर्ड को तोड़ा, बनी दूसरी सनी देओल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >