Salman Khan: धमकी मिलने के बाद सलमान खान के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा, मुंबई पुलिस ने एक्टर को दी ये सलाह

सलमान खान की सुरक्षा बढ़ी दी गई है. उनका परिवार और उनकी टीम में हर कोई उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर और बहुत चिंतित है. इन नई धमकियों ने चीजों को हिलाकर रख दिया है, लेकिन पुलिस उनकी सिक्योरिटी में कई कमी नहीं रख रही.

सलमान खान एक बार फिर से खबरों में है. सलमान को बार से जान से मारने की धमकी एक ई-मेल के जरिए मिला है. ई-मेल में लिखा है कि, गोल्डी भाई (गोल्डी बरार) सलमान खान से आमने-सामने बैठकर बात करना चाहता है. मेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है. साथ ही दबंग खान को किसी भी ऑन-ग्राउंड इवेंट से बचने के लिए कहा गया है. फिलहाल एक्टर मुंबई में नहीं है और वो कहां है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

सलमान खान को मिला धमकी भरा ईमेल

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ईमेल द्वारा धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी, बांद्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 506 (2), 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया. इससे पहले शनिवार को मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गर्ग पर अभिनेता सलमान खान के ऑफिस में कथित रूप से धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोप में मामला दर्ज किया था.


सलमान खान के घर के बाहर बढ़ी सुरक्षा

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो पुलिस के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, “सलमान खान के परिवार और उनकी टीम में हर कोई उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर और बहुत चिंतित है. इन नई धमकियों ने चीजों को हिलाकर रख दिया है, लेकिन पुलिस उनकी सिक्योरिटी में कई कमी नहीं रख रही. साथ ही पुलिस ने एक्टर को कुछ दिनों के लिए किसी भी तरह के ऑन ग्राउंड इवेंट से बचने के लिए कहा गया है. उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज होने वाली है और इसके प्रमोशन के लिए नये प्लान बनाये जा रहे.

Also Read: जब बॉलीवुड की इस खूबसूरत हसीना से शादी करना चाहते थे सलमान खान, रखा था प्रपोजल, नाम जान होंगे हैरान
लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था- सलमान खान अगर माफी…

एक इंटरव्यू में पंजाब के बठिंडा जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था, सलमान खान अगर माफी मांग लें तो बात खत्म हो जाएगी. पिछले चार-पांच सालों से सलमान को मारना चाहता हूं. सलमान का अहंकार रावण से भी बड़ा है. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला भी इसी तरह अहंकारी था. लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था, सलमान खान को बीकानेर के मंदिर जाकर माफी मांगनी चाहिए. उसके जिंदगी का लक्ष्य सलमान को मारना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >