कंगना रनौत से फिर भिड़े सौरव दास, कहा- 'उन्हें जिंदगी से सीखते रहने वाला इंसान बनना चाहिए'

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत और सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास के बीच जुबानी जंग एक बार फिर गरमा गई है. सौरव ने कंगना पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाते हुए खुद को पत्रकार बताया है, छात्र नहीं.

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत और सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास के बीच चल रही बयानबाजी एक बार फिर चर्चा में आ गई है. इस बार सौरव ने कंगना पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया और साफ कहा कि वह कोई छात्र नहीं, बल्कि एक पत्रकार हैं. सौरव का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों के बीच की यह बहस फिर से वायरल होने लगी है.

सौरव दास ने क्या कहा?

समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में सौरव दास ने कहा कि कंगना रनौत को उनके बारे में सही जानकारी भी नहीं है. उन्होंने कहा,

कंगना जी को उनके गूगल ने भी गलत जानकारी दी है. मेरी उम्र 28 नहीं, 27 साल है. मैं छात्र नहीं, बल्कि एक पत्रकार हूं. मैंने कभी यह दावा नहीं किया कि मैं किसी कॉलेज का सक्रिय छात्र हूं. मैं खुद को जिंदगी का छात्र मानता हूं. मेरा मानना है कि हर इंसान को जिंदगी से लगातार सीखते रहना चाहिए. तभी हम आगे बढ़ेंगे और बेहतर समझ विकसित होगी. किसी की उम्र भले ही ज्यादा हो, लेकिन अगर वह सीखना बंद कर दे और खुद को जिंदगी का छात्र न माने, तो उसके पास असली समझदारी भी नहीं आ सकती. कंगना जी को भी यह बात समझनी चाहिए और उन्हें भी जिंदगी से सीखते रहने वाला इंसान बनना चाहिए.


कंगना रनौत ने पहले क्या कहा था?

यह विवाद तब शुरू हुआ जब सीजेपी ने नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया था. इसके बाद कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सौरव दास पर निशाना साधा. कंगना ने लिखा था कि उन्होंने गूगल पर सौरव के बारे में देखा और उनकी उम्र 28 साल है. ऐसे में वह खुद को छात्र कैसे बताते हैं, यह समझ से बाहर है. कंगना ने अपनी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए लिखा कि सौरव की उम्र में उनके पास दो नेशनल अवॉर्ड थे. साथ ही उन्होंने खुद को फिल्ममेकर, कलाकार, निर्माता, लेखक और उद्यमी बताते हुए कहा कि नई सांसद होने के कारण उन पर काम का दबाव स्वाभाविक था. यही नहीं, कंगना ने सौरव को "बेकार" बताते हुए कहा कि उन्हें पहले कोई हुनर सीखना चाहिए.

सौरव दास ने कंगना को गंभीरता से न लेने की भी कही थी बात

इससे पहले भी सौरव दास कंगना रनौत के बयानों पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं. उन्होंने कहा था कि कंगना को उनकी अपनी पार्टी भी गंभीरता से नहीं लेती, इसलिए बाकी लोगों को भी उनके बयानों को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए. सौरव ने यह भी दावा किया था कि कंगना उनके पीछे इसलिए पड़ी हैं क्योंकि वह दिखने में युवा ऋतिक रोशन जैसे लगते हैं.

ये भी पढ़ें: 'शायद मैं युवा ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं...': कंगना रनौत के 'बेरोजगार' वाले तंज पर सौरभ दास का पलटवार

यह भी पढ़ें: 'जेनरेशन गटर' से 'देखकर उल्टी आती है' तक, Gen Z विवाद पर कंगना रनौत-सौरव दास में छिड़ी जुबानी जंग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >