Satish Kaushik: पति के निधन से टूटीं सतीश कौशिक की पत्नी, करीबी दोस्त डेलनाज ईरानी ने बताया कैसी है उनकी हालत

सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. वो अपने पीछे पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका को छोड़कर गए. एक्टर की पारिवारिक मित्र डेलनाज ईरानी इस खबर से काफी हैरान है. उन्होंने उनके नाम एक लंबा-चौड़ा पोस्ट इंस्टाग्राम पर लिखा है.

मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं है. सतीश कौशिक का दिल का दौरान पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने कई बेतरीन किरदार निभाए है, जो दर्शकों के जेहन में अबतक है. उनके आखिरी दर्शन के लिए रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स उनके घर पहुंच रहे है. इस बीच डेलनाज ईरानी ने बताया कि एक्टर की पत्नी शशि कौशिक का बुरा हाल है.

डेलनाज ईरानी ने कही ये बात

सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. वो अपने पीछे पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका को छोड़कर गए. एक्टर की पारिवारिक मित्र डेलनाज ईरानी इस खबर से काफी हैरान है. डेलनाज ने बताया कि वो सिर्फ उनके निर्देशक ही नहीं, बल्कि एक पारिवारिक मित्र थे. वो उनकी पत्नी और बेटी से काफी करीब थी.


सतीश कोशिक की पत्नी का हाल है बुरा

डेलनाज ईरानी ने न्यूज 18 को बताया कि जब उन्होंने सुबह शशि को फोन किया तो उनकी आंखों में आंसू थे और बात करने की हालत में नहीं थी. डेलनाज ने भी एक्टर के नाम इमोशनल पोस्ट लिखा. एक्ट्रेस लिखती है, एक प्रतिभाशाली निर्देशक एक्टर और अद्भुत इंसान सतीश जी के निधन के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है. इंडस्ट्री में एक दोस्त के तौर पर वह मेरे लिए बहुत मायने रखते थे.

डेलनाज ईरानी ने लिखा इमोशनल पोस्ट

अपने शूटिंग के दिनों को यादकर डेलनाज ईरानी ने लिखा, मिलेंगे मिलेंगे में उनके साथ काम करना एक ऐसा अद्भुत अनुभव था. फिल्म की शूटिंग में इतना मजेदार समय था कि काम में मन ही नहीं लगा! मुझे अभी भी याद है कि उन्होंने मुझे फिल्म में भूमिका की पेशकश की थी क्योंकि उन्हें प्यार था कि मैंने स्वीटू का किरदार निभाया है!

Also Read: Satish Kaushik Family: सतीश कौशिक के परिवार में कौन-कौन है? यहां जानें उनके बारे में
सतीश कौशिक के परिवार में कौन-कौन है?

सतीश कौशिक अपने पीछे पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका को छोड़ गए हैं. वंशिका अभी सिर्फ 11 साल की है. साल 1985 में एक्टर ने शशि से शादी की थी. साल 1996 में उनके बेटे का निधन हो गया था और काफी सालों बाद 2012 में उनकी बेटी हुई. अक्सर एक्टर अपनी बेटी की तसवीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते है. वो उससे काफी प्यार करते थे. उनके इंस्टा पर कई तसवीरें ऐसी है, जिसमें बाप-बेटी की बॉन्डिग साफ दिखती है.

Also Read: इस कारण Mr India के लिए सतीश कौशिक ने आमिर खान को किया था रिजेक्ट, वजह जानकर लगेगा झटका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >