Satish Kaushik Birth Anniversary: इन फिल्मों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे सतीश कौशिक, लिस्ट में देखें कौन-कौन सी मूवी है शामिल

1 / 1
Satish Kaushik Birth Anniversary: इन फिल्मों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे सतीश कौशिक, लिस्ट में देखें कौन-कौन सी मूवी है शामिल
फुल स्क्रीन में देखें

Satish Kaushik Birth Anniversary

Satish Kaushik Birth Anniversary: सतीश कौशिक आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वो उनके चाहने वालों के दिलों में अभी भी जिंदा है. 13 अप्रैल यानी आज एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी है.

Satish Kaushik Birth Anniversary: सतीश कौशिक के बर्थ एनिवर्सरी पर फैंस उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर इमोशनल हो रहे हैं. आज आपको उनकी ऐसी कुछ फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे दर्शक कभी नहीं भूलते.

Mr india

शेखर कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म मिस्टर इंडिया में अनिल कपूर और श्रीदेवी मुख्य रोल में है. इसमें जहां खलनायक मोगैम्बो के रोल में अमरीश पुरी छा गए थे, तो दूसरी तरफ सतीश कौशिक कैलेंडर के रोल में आज भी दर्शकों को याद है.

Deewana mastana

डेविड धवन द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म दीवाना मस्ताना में अनिल कपूर, गोविंदा और जूही चावला है. इसमें सतीश कौशिश ने बुन्नु का रोल प्ले किया था. इस किरदार में उन्होंने जान डाल दी थी.

Saajan chale sasural

साजन चले ससुराल में गोविंदा मुख्य रोल में थे और ये एक क्लासिक फिल्म मानी जाती है. इसमें सतीश कौशिक ने पेजर का रोल प्ले किया था और उनका ये किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया था.

Ram Lakhan

बॉलीवुड एक्शन-ड्रामा फिल्म राम लखन में सतीश कौशिक ने लोटिया पठान का किरदार निभाया था. उनका प्रदर्शन यादगार था. बता दें कि फिल्म में जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर थे.

Bade miyan chote miyan

फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अमिताभ बच्चन और गोविंदा है. इसमें सतीश कौशिक ने शराफत अली का किरदार निभाया था.

Haseena maan jaayegi

कॉमेडी फिल्म हसीना मान जाएगी में सतीश कौशिक ने सुखीराम का रोल निभाया था. इसमें उनके कॉमेडी करने का अंदाज काफी अलग था.

Mr and mrd khiladi

कॉमेडी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी साल 1997 में रिलीज हुई थी. फिल्म में सतीश कौशिक का रोल मामा का था. उनकी शरारत भरी हरकत फिल्म में काफी पंसद की गई थी. बता दें कि इसमें अक्षय कुमार और जूही चावला थे.

Kaagaz 2 Review: सतीश कौशिक अभिनीत आखिरी फिल्म कागज 2 आम आदमी के अधिकारों की है कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >