Sarzameen X Review Flop Or Hit: काजोल-इब्राहिम अली की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, देखें रिएक्शन

Sarzameen Flop Or Hit: काजोल, पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान स्टारर सरजमीन जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. इसका निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है. आइये जानते हैं एक्स पर इसे कैसा रिव्यू मिला.

Sarzameen Flop Or Hit: इब्राहिम अली खान की दूसरी फिल्म “सरजमीन” फाइनली ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर इस मूवी को जियो हॉटस्टार पर एंजॉय किया जा सकता है. यह फिल्म एक देशभक्ति ड्रामा है, जिसका निर्देशन बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी ने किया है. इसका निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है. फिल्म में पृथ्वीराज कर्नल विजय मेनन, काजोल उनकी पत्नी मेहर और इब्राहिम अली खान उनके बेटे हरमन मेनन की भूमिका में हैं. कहानी हरमन के आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने और विजय-मेहर के बेटे और देश प्रेम के बीच उलझे रहने के इर्द-गिर्द घूमती है. आइये जानते हैं ट्विस्ट पर यह हिट हुई या फ्लॉप.

सरजमीन फ्लॉप या हिट

एक्स, जिसे पहले ट्विटर कहा जाता है, को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. कुछ दर्शकों को इब्राहिम अली खान, पृथ्वीराज सुकुमारन और काजोल की फिल्म का कहानी काफी मनोरंजक लगी. तीनों स्टार्स में से सबसे ज्यादा काजोल को सराहना मिली. एक यूजर ने लिखा, “काजोल, पृथ्वीराज ने बेहतरीन अभिनय किया और इब्राहिम ने भी अच्छा अभिनय किया. यह कहानी जरूर दिल छू लेगी.”

https://twitter.com/srkajolsg/status/1948578105586823371?
https://twitter.com/iamkalki_13/status/1948562546534818132?
https://twitter.com/sesangmyy/status/1948561374160060605?

सरजीन को लेकर दर्शकों का रिस्पांस आया सामने

दूसरे यूजर ने लिखा, ”#सरजमीन की कहानी जबरदस्त है, हालांकि कहीं कहीं पर कमजोर कहानी जरूर निराश करती है. पृथ्वी, काजोल और बाकी कलाकारों ने अच्छा अभिनय किया, लेकिन कोई खास भावनात्मक जुड़ाव नहीं दिखा. कुल मिलाकर, यह एक औसत फिल्म है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”मैं बस इतना कह सकता हूं कि काजोल ने कमाल कर दिया… क्या ही कमाल की अदाकारा हैं… पृथ्वीराज के लिए भी यही बात है, दोनों कमाल के थे. उन्होंने मुझे सब कुछ महसूस करा दिया.”

https://twitter.com/ananthu070707/status/1948496555503214650?
https://twitter.com/Iwasamwill/status/1948492132765106403?
https://twitter.com/Rudespot/status/1948516543861850231?

यह भी पढ़ें- Tara Sutaria Dating Veer Pahariya: तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं इस समय…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >