मंत्री ने मराठी बोलने को कहा तो संजय दत्त ने किया इनकार, बोले- 6 साल जेल में रहा, तब भी नहीं सीख पाया

संजय दत्त से मराठी में बोलने की रिक्वेस्ट की गई, लेकिन उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में इस बात को टाल दिया. उन्होंने कहा कि 6 साल जेल में रहा, फिर भी नहीं सीख पाया हूं.

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह अपने बेबाक और मस्तीभरे अंदाज से नेटिजन्स का ध्यान खींच रहे हैं. अभिनेता महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के साथ स्टेज पर मौजूद थे. इसी दौरान मंत्री ने संजय से मराठी में बोलने के लिए कहा. हालांकि, बॉलीवुड स्टार ने खुद पर ही मजाक करते हुए बड़े ही स्मार्ट अंदाज में बात को तुरंत दूसरी तरफ मोड़ दिया.

मराठी बोलने पर क्या बोले संजय दत्त

प्रताप सरनाईक कहते हैं, ''आजकल मैं सबको मराठी सिखा रहा हूं. तो मैंने सोचा कि संजय दत्त से भी मराठी में बात करवाते हैं. वह हिंदी में बोलते हैं, लेकिन हम सब मराठी समझते हैं.'' संजय दत्त फिर माइक लेते हैं और जवाब देते हैं, "प्रताप भाई... मैं 6 साल यरवदा जेल में रहा. तब भी मराठी नहीं सीख पाया. मैं थोड़ा सीखा था." इसके बाद अभिनेता ने सरनाइक को अपना पुराना दोस्त और भाई बताते हुए उनके गले में हाथ डाला और कहा, "मैं प्रताप भाई का आभारी हूं कि मुझे यहां बुलाया. हमारा रिश्ता बहुत पुराना है, 25 साल हो गए हैं." मंच पर हुई इस बातचीत से हंसी का माहौल बन गया, जिसके बाद एक्टर ने भाषा संबंधी रिक्वेस्ट को दरकिनार करते हुए मंत्री जी को धन्यवाद दिया, जिन्हें उन्होंने अपना पुराना दोस्त और भाई बताया.

ये भी पढ़ें: सलमान खान ने गले लगाकर यूं संजय दत्त पर लुटाया प्यार... पत्नी मान्यता ने 3 शब्दों में बयां की सालों पुरानी दोस्ती

संजय दत्त का वर्कफ्रंट

संजय दत्त अरबी फिल्म '7 डॉग्स' में एक कैमियो रोल में नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी. उनकी आखिरी रिलीज निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग की राजनीतिक ड्रामा आखिरी सवाल (2026) थी. फिल्म में अभिनेता नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध, त्रिधा चौधरी और समीरा रेड्डी भी प्रमुख भूमिकाओं में थे. मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. आखिरी सवाल में संजय दत्त ने प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी का किरदार निभाया है. वह एक सम्मानित शिक्षक और अकादमिक हैं, जो अपने सिद्धांतों को लेकर काफी सख्त हैं. 

ये भी पढ़ें: Munna Bhai 3: संजय दत्त ने राजू हिरानी को बंदूक की नोक पर रखा है... ‘मुन्ना भाई 3’ पर अरशद वारसी का बड़ा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >