Sanam Teri Kasam की सरु ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मूवी ने इन नंबरों को हासिल करने के लिए…

Sanam Teri Kasam: फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ नौ साल पहले जब रिलीज हुई तब ये फ्लॉप हो गई थी. अब दोबारा रिलीज होने पर धूम मचा रही है. फिल्म की सफलता पर अब मावरा होकेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Sanam Teri Kasam: नौ साल बाद हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ दोबारा से बड़े पर्दे पर रिलीज हुई. इमोशनल लव स्टोरी, बेहतरीन म्यूजिक और दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस की वजह से फिल्म को दर्शकों का साथ मिला. री-रिलीज पर फिल्म ने अपना जादू चलाया. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज़ देखने को मिला. कई वीडियोज सामने आए, जिसमें दर्शक सिनेमाघरों में मूवी देखते वक्त रोते दिखे. मूवी की सफलता ने कई बॉलीवुड सेलेब्स का भी ध्यान खींचा. बीते दिन अमिताभ बच्चन ने फिल्म को अपना सपोर्ट दिया. अब मावरा ने इसकी सफलता पर रिएक्ट किया.

‘सनम तेरी कसम’ की सफलता पर मावरा होकेन ने प्रतिक्रिया दी

कुछ समय पहले ही मावरा होकेन ने एक्टर अमीर गिलानी से शादी की है. मावरा ने फरीदून शहरयार संग एक इंटरव्यू में फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के दूसरे पारी में सफलता मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो फिल्म ने इन नंबरों को हासिल करने के लिए नौ साल का इंतजार किया है और मुझे लगता है ये मेरे पति की किस्मत है. क्योंकि तब से जो एकमात्र चीज बदली है, वह यह है (मावरा की शादी). फिल्म हमेशा से यही थी और सबकुछ था. मुझे सच में फील हो रहा कि ये मेरी शादी का लक है क्योंकि तारीख एक ही है.”

मावरा होकेन ने दर्शकों से मिल रहे प्यार को लेकर कहा- आभारी हूं

फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को दर्शकों से मिल रहे प्यार और सपोर्ट के लिए मावरा होकेन ने कहा, बेशक ये मेरे लिए यकीन कर पाना मुश्किल है कि हमें इतना प्यार मिल रहा. मैं कुछ चीजें देख पा रही हूं और मुझे यकीन है कि बहुत कुछ मुझसे छूट रहा होगा. लेकिन जो भी मैं देख पा रही हूं, वह बहुत भावुक करने वाला है. मैं बस इसके लिए आभारी हूं.”

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >