Sanam Teri Kasam: अनिल कपूर ने ‘सनम तेरी कसम’ की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘इसकी सफलता वाकई जायज है’

Sanam Teri Kasam: हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. फिल्म के सीन्स, गाने, डायलॉग को फैंस इंटरनेट पर शेयर कर रहे हैं. अब फिल्म की सफलता पर अनिल कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Sanam Teri Kasam: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म सनम तेरी कसम के रि-रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही. एक तरफ जहां साल 2016 में मूवी फ्लॉप साबित हुई थी, तो दूसरी तरफ रि-रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म ने अपने पुराने लाइफटाइम कलेक्शन को काफी पीछे छोड़ दिया है. सात दिनों में मूवी ने 26 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया. अब फिल्म की सफलता पर बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने रिएक्ट किया है.

अनिल कपूर ने सनम तेरी कसम की टीम को दी बधाई

अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सनम तेरी कसम का पोस्टर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा, फिल्म के रि-रिलीज पर पूरी टीम को बधाई. फिल्म ने पहले ही लोगों का दिल जीत लिया है और इसकी सफलता वाकई जायज है. हर्षवर्द्धन राणे, मावरा होकेन सहित इसमें शामिल सभी लोगों को भविष्य में और भी अधिक उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं!” गौरतलब है कि साल 2016 में फिल्म ने सिर्फ 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जबकि इसके रि-रिलीज ने अबतक 26 करोड़ रुपये कमा लिए है.

सनम तेरी कसम क्या तुम्बाड का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?

सनम तेरी कसम अब भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रि-रिलीज फिल्म बन गई है. पहले नंबर पर सोहम साह की फिल्म तुम्बाड है. तुम्बाड ने रि-रिलीज में 32 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इसने बाद थलपति विजय की फिल्म गिली और रणबीर कपूर की ये जवानी है दीवानी को पछाड़ दिया.

अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म सूबेदार है. सुरेश त्रिवेणी की ओर से निर्देशित और विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और त्रिवेणी की ओर से निर्मित सूबेदार का टीजर आ चुका है. टीजर को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है. फिल्म में अनिल ने अर्जुन मौर्य की भूमिका में नजर आएंगे. कहा जा रहा है कि मूवी इसी साल 2025 में ही रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >