Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru Net Worth: सामंथा रुथ प्रभु या उनके पति राज निदिमोरु—अमीरी में कौन आगे? आंकड़ों से हुआ खुलासा

Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru Net Worth: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और निर्देशक राज निदिमोरु ने 1 दिसंबर 2025 को शादी कर ली है. शादी की पहली खूबसूरत तस्वीरें भी सामंथा सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं. ऐसे में अब जानिए कि नेट वर्थ के मामले में आखिर कौन आगे है.

Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru Net Worth: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने फाइनली अपने फैंस को गुड न्यूज देते हुए यह कन्फर्म कर दिया है कि उन्होंने मशहूर डायरेक्टर राज निदिमोरु से शादी कर ली है. महीनों से सोशल मीडिया पर चल रही रूमर्स के बाद कपल ने अपनी इंटीमेट वेडिंग की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं. सामंथा ने पोस्ट में सिर्फ शादी की डेट कैप्शन में लिखी, “01.12.2025”. अब देखते ही देखते कमेंट सेक्शन बधाइयों से भर गया.

कपल ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में मौजूद ईशा फाउंडेशन के लिंग भैरवी मंदिर में सादगी भरी शादी की. शादी के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि किसकी नेट वर्थ ज्यादा है? ऐसे में आइए हम आपको इसकी डिटेल्स बताते हैं.

सामंथा रुथ प्रभु की नेट वर्थ

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में सामंथा की नेट वर्थ 100–110 करोड़ रुपये के बीच है. उनकी कमाई कई सोर्स से आती है जैसे फिल्में और OTT शो, ब्रांड एंडोर्समेंट (फैशन, ब्यूटी, फूड और लाइफस्टाइल ब्रांड्स) और रियल एस्टेट व बिजनेस इन्वेस्टमेंट शामिल हैं.

इन सभी की वजह से सामंथा आज साउथ की सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं.

राज निदिमोरु की नेट वर्थ कितनी है?

राज, मशहूर जोड़ी राज एंड डीके का हिस्सा हैं. मनी कंट्रोल की ही छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में उनकी नेट वर्थ लगभग 83–85 करोड़ रुपये मानी जाती है. उनकी कमाई मुख्य रूप से राइटिंग, डायरेक्शन और प्रोडक्शन से होती है. इसके अलावा उनकी कमाई का सोर्स बैकएंड प्रॉफिट और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स भी हैं.

आने वाले समय में उनकी नेट वर्थ 100 करोड़ के पास पहुंचने की उम्मीद है.

कौन आगे है?

आंकड़ों से जाहिर है कि 2025 में सामंथा की नेट वर्थ राज से ज्यादा है.

यह भी पढ़ें- Samantha Ruth Prabhu Wedding: सामंथा रुथ प्रभु ने डायरेक्टर राज निदिमोरु संग की गुपचुप शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट से किया रिश्ता ऑफिशियल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >