Salman Khan: 7 साल तक सलमान खान रहे दर्द भरी बीमारी से जूझते, कहा- इस बीमारी की वजह से सबसे ज्यादा लोग आत्महत्या कर लेते हैं

Salman Khan: सलमान खान अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच एक्टर ने अपनी बीमारी ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया को लेकर शो में बात की. उन्होंने बताया यह दर्द मुझे साढ़े सात साल तक रहा और इस बीमारी की वजह से सबसे ज्यादा लोग आत्महत्या कर लेते हैं.

सलमान खान हाल ही में ट्विंकल खन्ना और काजोल के प्राइम वीडियो टॉक शो टू मच में शामिल हुए. इस दौरान उनके साथ आमिर खान ने भी काउच शेयर किया. पहले एपिसोड के दौरान सलमान ने अपनी बीमारी ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि पहली बार ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया का दर्द अपनी फिल्म पार्टनर की शूटिंग के दौरान महसूस हुआ. एक्टर ने बताया कि कभी-कभी जब वह कुछ पीते थे, तो दर्द थोड़ी देर के लिए कम हो जाता था.

ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के दर्द को लेकर क्या बोले सलमान खान

सलमान खान ने ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के दर्द बारे में बात करते हुए कहा, “इस दर्द के साथ जीना ही पड़ता है. जैसे बहुत लोग बायपास सर्जरी, हार्ट की दिक्कत और दूसरी बीमारियों के साथ जीते हैं. जब मुझे ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया हुआ था तो वह दर्द इतना भयानक था कि आप अपने सबसे बड़े दुश्मन को भी वह दर्द नहीं देना चाहेंगे. यह दर्द मुझे साढ़े सात साल तक रहा. हर 4-5 मिनट में दर्द उठता था. यह अचानक हो जाता था बात करते-करते भी.”

कब हुआ था सलमान खान को पहला दर्द?

सलमान खान ने बताया कि उन्हें पहली बार दर्द फिल्म पार्टनर की शूटिंग के दौरान हुआ था. एक्टर ने कहा, मैं पार्टनर की शूटिंग कर रहा था और लारा वहां पर थी. उसने मेरे चेहरे से एक बाल हटाया और मुझे दर्द हुआ. मैंने मजाक में कहा, ‘वाओ लारा, तुम तो इलेक्ट्रिफाइंग हो!’ तभी यह दर्द शुरू हुआ.” सलमान खान ने आगे बताया, अब वह दर्द खत्म हो चुका है. एक्टर कहते है, “यह सबसे भयानक दर्द है. इसे सुसाइडल डिजीज कहा जाता है. इस बीमारी की वजह से सबसे ज्यादा लोग आत्महत्या कर लेते हैं.” एक्टर ने कहा कि वह इस बारे में अपना अनुभव बताते हैं ताकि लोग इस बीमारी के बारे में जान सकें.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Records: जॉली एलएलबी 3 ने मचाया धमाल, अक्षय कुमार की फिल्म को छोड़ा पीछे, अब केसरी चैप्टर 2 से लेगी टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >