Salman Khan के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसे 2 अंजान शख्स, पकड़े जाने पर कही ये चौंकाने वाली बात

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर में अवैध रूप से दो शख्स घुस आया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

Salman Khan: मुंबई पुलिस ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने वाले दो लोगों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं. पुलिस ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ के जितेंद्र कुमार सिंह नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया, जो 20 मई को बॉलीवुड सुपरस्टार से मिलने की कोशिश में इमारत में घुसा था. दूसरा मामला 21 मई को अपार्टमेंट में घुसने वाली एक महिला के खिलाफ दर्ज किया गया. पुरुष और महिला दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है.

सलमान खान के घर में एक शख्स ने घुसने की कोशिश की

जिस शख्स ने सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की, वह कोई और नहीं बल्कि जितेंद्र कुमार सिंह है. बांद्रा पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. व्यक्ति छत्तीसगढ़ का रहने वाला है. पुलिस ने बीएनएस की धारा 329(1) के तहत मामला दर्ज किया है.

जितेंद्र कुमार ने ये कहा

पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय जितेंद्र कुमार सलमान खान से मिलने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचा था और उसने बिल्डिंग में रहने वाले एक शख्स की कार के पीछे छिपकर बिल्डिंग में घुसने की कोशिश की. जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने कहा, “पुलिस मुझे सुपरस्टार से मिलने नहीं दे रहे थे, इसलिए मैं छिपने की कोशिश कर रहा था.”

सलमान खान के घर हुई थी फायरिंग

पिछले साल 14 अप्रैल को बाइक सवार दो लोगों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पर चार राउंड गोलियां चलाईं और फिर भाग निकले. एक फेसबुक पोस्ट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाले गिरोह ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली. अभिनेता का जेल में बंद अपराधी से लंबे समय से झगड़ा चल रहा है, जिसने उन्हें पहले भी कई बार धमकाया है.

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार नहीं होंगे बोर… अगर देख लेंगे ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >