Salman Khan: अभिजीत भट्टाचार्य ने साधा सलमान खान पर निशाना, बोले- एक ठरकी और दारुबाज अगर…

Salman Khan: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान पर निशाना साधा है. साथ ही उन्होंने सलमान खान को दारुबाज और ठरकी भी कहा है.

Salman Khan: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अक्सर अपने गानों के साथ-साथ अपने बोल्ड स्टेटमेंट्स के लिए भी सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था इंडस्ट्री में लोग पीठ पीछे सुपरस्टार शाहरुख खान को ‘हकला’ कहकर पुकारते थे. अब उन्होंने सलमान खान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसे जानने के बाद भाईजान के फैंस काफी निराश और आग बबूला हो सकते हैं. आइए बताते हैं उन्होंने ऐसा क्या कहा है.

सलमान खान पर साधा निशाना

अभिजीत भट्टाचार्य ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल के एक पॉडकास्ट में अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई बातें कीं. इस दौरान जब शुभांकर मिश्रा ने अभिजीत भट्टाचार्य से सलमान खान को लेकर सवाल किया, तो इसपर उन्होंने पहले टॉपिक चेंज करने को कहा फिर उन्होंने बोला- सलमान खान अभी भी उन में नहीं आता जहां पर मैं उनके बारे में चर्चा करूं.

अभिजीत भट्टाचार्य ने दी सफाई

अभिजीत भट्टाचार्य से आगे सलमान खान के हिट एंड रन मामले को लेकर उनके दिए गए बयानों पर कहा, ‘शाहरुख खान एक ‘अलग स्तर’ से हैं. उनके साथ मेरे जो भी मुद्दे हैं, वो केवल काम से जुड़े हैं. इसके बाद जब उनसे सलमान के हिट-एंड-रन मामले में सवाल किया गया, तो उन्होंने इसपर अपनी सफाई दी कि उन्होंने कभी भी सलमान खान का समर्थन कभी नहीं किया.

सलमान को कहा दारुबाज और ठरकी

अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा, ‘मैंने कभी उनका समर्थन नहीं किया. मैंने कहा कि अगर आप सड़क पर सोते हैं, तो कोई शराबी ड्राइवर आपके ऊपर गाड़ी चढ़ सकता है. इससे पहले, आपने ट्रकों द्वारा लोगों को कुचलने की खबरें देखी होंगी. लोग सड़कों पर सोते हैं, यहां तक ​​कि फुटपाथ भी सुरक्षित नहीं हैं. मैं इस बारे में बात कर रहा था- अगर आप सड़क पर सोते हैं, तो एक दारुबाज आएगा, एक ठरकी और कुचल कर चला जाएगा. मुझे इसमें क्यों शामिल होना चाहिए?

सलमान खान के लिए क्यों गाया गाना?

अभिजीत से आगे जब पूछा गया कि इतने के बावजूद उन्होंने सलमान खान के लिए ‘टन टना टन टन’ और ‘चुनरी’ गाने क्यों गाए? तो इसपर अभिजीत ने कहा कि ‘कल, आप एक फिल्म बनाएंगे और मुझसे गाने के लिए कहेंगे. मैं अपना काम करूंगा और वापस आऊंगा. मुझे कैसे पता चलेगा कि मैं किसके लिए गा रहा हूं?’. अब उनका ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Also Read: Shah Rukh Khan: अभिजीत भट्टाचार्य का शाहरुख खान को लेकर बड़ा दावा, कहा- इंडस्ट्री में लोग उन्हें हकला कहकर बुलाते…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >