Salman Khan Ganesh Chaturthi 2026 Look: गणेश चतुर्थी के मौके पर अभिनेता सलमान खान मुंबई में अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. हालांकि, इस दौरान बप्पा की पूजा से ज्यादा सलमान खान के लुक को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. सलमान खान के सिर पर बंधा सफेद रुमाल (Bandana) सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गया है. अब इसपर लोगो ने अपनी अपनी राय देनी शुरू कर दी, जो काफी वायरल हो रहा है.
'वांटेड 2' का हिंट या हेयर ट्रांसप्लांट छुपाने की कोशिश?
हलकी ब्लू शर्ट और जीन्स पहनकर सोहेल के घर पहुंचे सलमान खान ने अपने पूरे सिर को सफेद रुमाल से ढका हुआ था. सलमान के फैंस को उनका यह अंदाज साल 2009 में आई सुपरहिट फिल्म 'वांटेड’ की याद दिलाने लगा. फैंस कयास लगाने लगे कि क्या सलमान 'वांटेड 2' का हिंट दे रहे हैं? हालांकि, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस दावे को नकारते हुए एक अलग ही वजह बता दी.
इंटरनेट पर यूजर्स का दावा है कि सलमान खान का यह नया लुक किसी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि उनके 'हेयर ट्रांसप्लांट' (Hair Transplant) के कारण है.
फैंस ने कहा - हेयर ट्रांसप्लांट चल रहा
"अरे बंद करो यह वांटेड का नाटक। उनके बालों की ट्रांसप्लांट सर्जरी वाला टाइम चल रहा है. इसीलिए आजकल चाहे बिग बॉस का सेट हो या कोई फंक्शन, वो हर जगह कैप या रुमाल से सिर को कवर कर रहे हैं. कोई वांटेड-2 नहीं आ रही, सिर्फ गंजापन छुपाया जा रहा है.”
'बिग बॉस 20' में दिए बयान पर भी हो रहा विवाद
सिर पर रुमाल बांधने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सलमान खान अपने शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में दिए गए बयानों के चलते भी विवादों में हैं. शो के दौरान कंटेस्टेंट्स के प्रदर्शन पर निराशा जाहिर करते हुए सलमान ने कहा था कि "हमने सोचा था छांट-छांट कर लाएंगे, लेकिन हमारे सलेक्शन में ही कमी रह गई... जब आप बोलते हो कोई कमी नहीं तो हमें लगता है एक-दो 'कमीना' तो घर में होगा ही ना."
ये भी पढ़ें: अंबानी की गणपति पार्टी में छुपते-छुपाते क्यों पहुंचे शाहरुख खान? पैपराजी से नजरें चुराने की तस्वीरें वायरल
