Salman Khan के घर पर फायरिंग करने से पहले हमलावरों ने किया थे ये काम, पुलिस ने बताया- डर पैदा करना चाहते थे हमलावर

मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि 14 अप्रैल को मुंबई में सलमान के घर के बाहर गोलीबारी करने से चार दिन पहले हमलावरों ने पनवेल में उनके फार्म हाउस की रेकी की थी.

मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो लोगों ने घटना को अंजाम देने से चार दिन पहले रायगढ़ जिले से सटे पनवेल में अभिनेता के फार्म हाउस की रेकी की थी. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने घटना के सिलसिले में अब तक हुई जांच का हवाला देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि रविवार तड़के बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान के घर के बाहर गोलीबारी के पीछे दोनों हमलावरों का मुख्य उद्देश्य डर पैदा करना था.


पुलिस अधिकारी ने कही ये बात
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) ने मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों को बताया कि उन्होंने (आरोपियों ने) 14 अप्रैल को मुंबई में सलमान के घर के बाहर गोलीबारी करने से चार दिन पहले पनवेल में उनके फार्म हाउस की रेकी की थी. अधिकारी ने बताया कि 58-वर्षीय अभिनेता अक्सर मुंबई से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित फार्म हाउस पर जाते रहते हैं.


सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
पुलिस, सबूत जुटाने की अपनी कवायद के तौर पर सलमान खान के फार्म हाउस के गेट और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गयी है. उन्होंने बताया कि बिहार के रहने वाले दोनों आरोपियों ने पनवेल के हरिग्राम इलाके में स्थित सलमान के फार्म हाउस से लगभग 10 किलोमीटर दूर एक घर किराए पर लिया था. अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की घटना के 48 घंटे के भीतर ही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ने गुजरात के कच्छ जिले के भुज से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. दोनों आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.

बिहार के शूटरों ने हमले से पहले 3 बार की थी Salman Khan के अपार्टमेंट की रेकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >