व्हीलचेयर पर ईद के मौके पर फैंस से मिले सलीम खान, सलमान के साथ कौन-कौन रहा मौजूद?

सलीम खान अस्पताल से छुट्टी के बाद पहली बार अपने परिवार के साथ ईद पर फैंस के सामने आए. सलमान खान ने अपने पिता का वीडियो पोस्ट किया है.

बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पहली बार शनिवार (21 मार्च) को फैंस के सामने नजर आए. ईद के मौके पर अपने परिवार के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में खड़े हुए सलीम खान ने हाथ हिलाकर फैंस और मीडिया का ग्रीट किया. इस दौरान वह व्हीलचेयर पर बैठे थे, लेकिन उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी.

सलमान खान के साथ नजर आए सलीम खान

सलीम खान के साथ उनकी पत्नी सलमा खान, बेटे सलमान खान, सोहेल खान, अरबाज खान, बेटियां अलवीरा खान अग्निहोत्री और अर्पिता खान भी मौजूद थीं. परिवार के छोटे सदस्य यानी उनके पोते-पोतियां भी इस खास मौके पर उनके साथ थे. फैंस के लिए खास पल तब आया जब सलमान ने ब्राउन शर्ट और नीली डेनिम पहनकर बालकनी से फैंस को फ्लाइंग किस दिया. वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, ईद मुबारक! आपके आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. पिताजी घर वापस आ गए हैं, आपका शुक्रिया.

वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन

alpeshbhalu_81 नाम के यूजर ने लिखा, जल्द ठीक हो जाओ, सलीम जी. beingsalmankhan_fan_utkarsh नाम के यूजर ने लिखा,लव यू भाई, आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक. आप ही हमारे असली ‘ईद का चांद’ हैं. आपके और आपकी फिल्म के बिना हमारी ईद अधूरी है. beingsk.sameer2712 नाम के यूजर ने लिखा, हम आपको देख लेते है हमारी ईद. दिवाली होली सारी खुशियां पूरी हो जाती है.

17 मार्च को डिस्चार्ज हुए थे सलीम खान

सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल से 17 मार्च को डिस्चार्ज किया गया था. वह अस्पताल में एक महीने तक भर्ती थे. डॉक्टरों के मुताबिक, सलीम खान को हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ था.

सलीम-जावेद की फिल्मी विरासत

सलीम खान ने बॉलीवुड में अपनी पहचान सलीम-जावेद की जोड़ी के रूप में बनाई. जावेद अख्तर के साथ मिलकर उन्होंने शोले, दीवार, जंजीर और डॉन जैसी फिल्में दी. इन फिल्मों ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए.

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार के घर में भूत? बेटे आरव की इस बात को सुनकर चौंक गए थे खिलाड़ी कुमार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >