Saiyaara: रणवीर सिंह ने अहान पांडे की ब्लॉकबस्टर फिल्म का किया रिव्यू, बोले- आप लोगों के लिए बहुत खुश हूं

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्म ने दुनियाभर में 112 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. क्रिटिक्स से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स मूवी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. अब रणवीर सिंह ने भी रिव्यू किया है.

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा ने रोमांटिक ड्रामा सैयारा से बॉलीवुड इंडस्ट्री से धमाकेदार डेब्यू किया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन कई रिकॉर्ड बना और तोड़ रही है. तीन दिनों में ही मोहित सूरी की ओर से निर्देशित फिल्म ने भारत में 80 करोड़ से ज्यादा और वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. म्यूजिकल फिल्म की बॉलीवुड सेलेब्स तारीफ कर रहे हैं. जहां आलिया भट्ट, नेहा धूपिया, अर्जुन कपूर, महेश बाबू, शरवरी और सोनाक्षी सिन्हा ने इसका रिव्यू किया. अब बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी लीग में शामिल हो गए हैं.

रणवीर सिंह ने सैयारा का किया रिव्यू

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म “सैयारा” का रिव्यू किया. उन्होंने मोहित सूरी के काम की तारीफ की और निर्माता अक्षय विधानी, सुमना घोष और कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा को बधाई दी. रणवीर ने लिखा, “सैयारा दिल को छू लेने वाली है (लाल दिल वाला इमोजी) मोहित सूरी का सर्वश्रेष्ठ काम… वाईआरएफ के मेरे प्यारे दोस्तों- अक्षय, सुमना और शानू को इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बधाई (हाई-फाइव इमोजी).” इसके बाद उन्होंने “सैयारा” के कलाकारों की तारीफ करते हुए लिखा, “अहान और अनीत, आप खास थे. एक शानदार शुरुआत! ईश्वर आपका भला करे और फिल्मों में आपका स्वागत है.”

सोनाक्षी सिन्हा ने सैयारा की तारीफ की

इस बीच, सोनाक्षी सिन्हा ने भी कलाकारों को बधाई दी और लिखा, “बहुत-बहुत बधाई @ahaanpandayy @aneetpadda- क्या शानदार शुरुआत है!!! आप लोगों के लिए बहुत खुश हूं, फिल्मों में आपका स्वागत है, इस सफर का आनंद लें! एक बार फिर कमाल कर दिया @mohitsuri.” मोहित सूरी की ओर से निर्देशित और यशराज फिल्म्स की ओर से निर्मित, सैयारा कृष कपूर (अहान पांडे) की प्रेम कहानी पर आधारित है, जो एक सपने देखने वाला व्यक्ति है और एक गायक बनना चाहता है. वाणी बत्रा (अनीत पड्डा), एक महत्वाकांक्षी पत्रकार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >