Saiyaara: मृणाल ठाकुर ने ‘सैयारा’ की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं इसे देखना चाहती हूं

Saiyaara: फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की हालत टाइट कर दी. सन ऑफ सरदार फ्लॉप होने की कगार पर है. इस बीच फिल्म की एक्ट्रेल मृणाल ठाकुर ने सैयारा की सफलता पर बात की. उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि इसे इसका पूरा प्यार और पहचान मिले.

Saiyaara: मोहित सूरी की फिल्म सैयारा का जादू अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य किरदार में हैं. फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा टच कर लिया है. सैयारा नयी रिलीज हुई मूवीज सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई थी, लेकिन दोनों का हाल बेहाल है. अब सैयारा और सन ऑप सरदार 2 के क्लैश पर मृणाल ठाकुर ने बात की.

सैयारा की सफलता पर क्या बोली मृणाल ठाकुर

मृणाल ठाकुर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सैयारा की ब्लॉकबस्टर सफलता पर कहा, मेरा मतलब है अगर ऐसी फिल्म अच्छा कर रही है, तो हम चाहते हैं कि उसे पूरी तरह चलने का मौका मिले. एक्ट्रेस ने आगे कहा, हम चाहते हैं कि इसे इसका पूरा प्यार और पहचान मिले. मेरा मतलब है, सैयारा को क्यों न सेलिब्रेट करें यार? चलो, इस फिल्म को जितनी स्क्रीन और ध्यान मिल सकता है, दें, क्योंकि यह वाकई इतने प्यार की हक���ार है. मैंनें अभी तक फिल्म नहीं देखी है क्योंकि मैं अपनी फिल्म को प्रमोट कर रही थी. हालांकि ये मेरी लिस्ट में है और मैं इसे देखना चाहती हूं.

सन ऑफ सरदार 2 को कड़ी टक्कर दे रही सैयारा

सैयारा और सन ऑफ सरदार 2 की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें चल रही. इसपर रिएक्ट करते हुए मृणाल ठाकुर ने कहा, ”अभी बहुत सारे सवाल हैं. लोग कह रहे हैं कि, ‘ओह, तुम डर गए वगैरह’, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. हम तो बस उस फिल्म को सपोर्ट कर रहे हैं जो अच्छा कर रही है. मुझे बहुत खुशी हो रही कि बॉलीवुड में फिल्में अच्छा कर रही है, खासकर जब नए कलाकारों की फिल्में ओपनिंग में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. यह वाकई बहुत बड़ी बात है. मैं बहुत खुश हूं उन पर गर्व है. सिनेमा में आपका स्वागत है दोस्तों, फिल्मों में आपका स्वागत है.”

यह भी पढ़ें- Huma Qureshi Brother Murder: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई की हत्या, इस वजह से गई जान, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >