Saiyaara: मोहित सूरी ने ‘सैयारा’ को लेकर शेयर किया ये किस्सा, कहा- कलेक्शन तो एक बोनस था

Saiyaara: फिल्म सैयारा अब 300 करोड़ रुपए के क्लब में एंट्री कर चुकी है. फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी की सफलता को स्टारकास्ट एंजॉय कर रहे हैं. इस बीच मोहित सूरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक दिग्गज शख्स ने फिल्म की सफलता को लेकर पहले ही भविष्यवाणी कर दिया था.

Saiyaara: मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. अहान पांडे और अनीत पड्डा को मूवी ने फिल्म इंडस्ट्री का नया चमकता सितारा बना दिया. फिल्म की इमोशनल स्टोरी और गानों ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया. मूवी को दर्शकों से तो खूब प्यार मिला. साथ ही सेलेब्स ने भी फिल्म पर प्यार बरसाने में कोई कमी नहीं छोड़ी. आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख, रकुल प्रीत सिंह, सुभाष घई, अनुराग बसु ने फिल्म को सुपरहिट बताया. हालांकि मोहित ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म की सफलता की भविष्यवाणी करने वाले सबसे पहले इंसान आदित्य चोपड़ा थे.

‘सैयारा’ की सक्सेस को लेकर आदित्य चोपड़ा ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

मोहित सूरी ने जूम से बात करते हुए कहा, “सैयारा को लेकर सबसे पहले जिस शख्स ने ये कहा था कि ये अपनी क्षमता से आगे जाएगी और इसे बहुत सारा प्यार मिलेगा, वह थे आदित्य चोपड़ा. जब उन्होंने एडिटिंग में फिल्म देखी, तो उन्होंने कहा, ‘ये फिल्म कितने भी कलेक्शन से ओपन हो, पर बिजनेस बहुत अच्छा करेगी क्योंकि तुमने बहुत शानदार फिल्म बनाई है. ये तुम्हारा बेस्ट काम है. उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी. उस वक्त हमें लगा वो थोड़े ज्यादा पॉजिटिव सोच रहे हैं, लेकिन वो सही निकले. कलेक्शन तो एक बोनस था, लेकिन जो प्यार इस फिल्म को मिला है, वो वही है जिसका मैंने सारी जिंदगी इंतजार किया है.”

सैयारा का कलेक्शन

  • Saiyaara Box Office Collection Week 1- 172.75 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 8- 18 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 9- 26 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 10- 31.18 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 11- 9.25 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 12- 10 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 13- 7 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 14- 6.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 15- 4.25 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 16- 6.35 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 17- 0.04 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 18- 0.36 करोड़

नेट कमाई- 300.11 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें Son of Sardaar 2 Shooting Locations: लंदन की गलियों से पंजाब की मिट्टी तक, जानें कहां-कहां शूट हुई अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >