Saiyaara: मोहित सूरी ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, बताया- सिनेमाघर से बाहर निकले तो क्या महसूस किया

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा रिलीज के बाद से ट्रेंड में बना हुआ है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का जबरदस्त रिस्पांस मिला. यही वजह है इसने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ और भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब निर्देशक मोहित सूरी ने फिल्म की सफलता पर बात की.

Saiyaara: मोहित सूरी की म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म रिलीज के बाद से ही कई रिकॉर्ड बना और तोड़ रही है. आखिरकार तीसरे सोमवार यानी 4 अगस्त को इसने एक और माइलस्टोन पार करते हुए 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई. इस मूवी से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में डेब्यू भी किया था. अब मोहित सूरी ने इसकी सफलता पर बात की.

सैयारा की ब्लॉकबस्टर सफलता पर क्या बोले मोहित सूरी

इमरान हाशमी स्टारर फिल्म जहर से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले मोहित सूरी ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में सैयारा जैसी सफलता कभी नहीं देखी थी. मोहित सूरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ”जब मैं घर जाता हूं, तो अपनी पत्नी से कहता हूं कि मुझे दो घंटे दे दो, क्योंकि शाम का शो खत्म होने वाला है और सब लोग फोन पर हैं. मैं सबका फोन उठाना चाहता हूं. मैं पूछना चाहता हूं कि उन्हें फिल्म कैसी लगी. जब वे रोते हुए सिनेमाघर से बाहर निकले तो उन्होंने क्या महसूस किया?”

सैयारा के म्यूजिक को लेकर क्या बोले मोहित सूरी

सैयारा को लेकर बात करते हुए मोहित सूरी ने कहा, “हर तरह के लोग हैं, युवा, परिवार, सभी ने इस फिल्म को खूब पसंद किया है. मेरी उम्र अभी उस उम्र में नहीं है कि मैं बाहर जाकर पार्टी कर सकूं. बचपन में मैं ऐसा खूब करता था.” सिंगर ने आगे कहा, “मैं अपनी फिल्म लिखते समय म्यूजिक भी बनाता हूं. मुझे लगता है कि यह पूरी जर्नी काफी जादुई है. आप कुछ ऐसा रचते हैं, जो किसी भी पहले मौजूद नहीं था, लेकिन यह एक बेहतरीन गाना बन गया. यह आपकी भावनाओं को बदल सकता है. यह आपको रुला, हंसा सकता है और नाचने पर मजबूर कर सकता है. मुझे एक भी ऐसी प्रेम कहानी नहीं पता जो अच्छे संगीत के बिना सफल हुई हो.”

यह भी पढ़ें- Coolie Vs War 2 Box Office: एडवांस बुकिंग में वॉर 2 की हालत टाइट, रजनीकांत की फिल्म ने मचाया गदर, बना लिया ये रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >