Saiyaara की ब्लॉकबस्टर सफलता पर मधुर भंडारकर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आने वाले सालों में वह इंडस्ट्री पर राज करेंगे

Saiyaara: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को रिलीज हुई और सिर्फ चार दिन में ही धमाल मचा दिया है. दर्शकों और समीक्षकों से मिल रही तारीफों के साथ फिल्म की कमाई भी लगातार बढ़ रही है. खासकर युवा वर्ग इसे खूब पसंद कर रहा है. फिल्म की सफलता पर मधुर भंडारकर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Saiyaara: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने 18 जुलाई को थिएटर्स में दस्तक दी. फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए और इसकी कमाई ताबड़तोड़ बढ़ रही है. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला. फिल्म की कहानी दिल को छू जानी वाली है, ऐसा सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं. इंस्टाग्राम पर फिल्म के छोटे-छोटे क्लिप्स और वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं. फिल्म खासकर युवाओं को काफी पसंद आ रही है. इस मूवी से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है. फिल्म की सफलता पर फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने रिएक्ट किया है.

मधुर भंडारकर ने फिल्म सैयारा की सफलता पर तोड़ी चुप्पी

फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने फिल्म सैयारा की सफलता पर अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, सैयारा की ब्लॉकबस्टर सफलता वाकई में एक गेम चेंजर है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की एंट्री पिछले 10 सालों में मुंबई फिल्म इंडस्ट्री की सबसे शानदार लॉन्च मानी जा रही है. दोनों की जबरदस्त प्रतिभा और अटूट आकर्षण ये वादा करता है कि आने वाले सालों तक वे इंडस्ट्री पर राज करेंगे. एक बार फिर से इस शानदार फिल्म के लिए मोहित सूरी को ढेर सारी बधाइयां. @yrf को भी सलाम. अहान पांडे ने मधुर भंडारकर का रिप्लाई करते हुए अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, थैंक्यू सर, आपकी बातें बहुत मायने रखती है. आपने हमारा दिन बना दिया.

मीडिया से क्यों दूर रखा गया अहान पांडे और अनीत पड्डा को?

निर्देशक मोहित सूरी ने बताया कि सैयारा के रिलीज होने से पहले अहान पांडे और अनीत पड्डा को मीडिया से दूर रखा गया. इसपर उन्होंने जस्ट टू फिल्मी संग एक इंटरव्यू में कहा, “जब तक इन दोनों एक्टर्स के पास दिखाने या बताने के लिए कोई ठोस काम नहीं होगा, तब तक बातचीत बस ऐसे सवालों से भरी रहेगी, जैसे ‘सेट पर सबसे बड़ा प्रैंकस्टर कौन था?’ या ‘मोहित सूरी के साथ काम करना कैसा था?’ ये सब फालतू बातें हैं और मुझे नहीं लगता कि किसी को इसमें कोई खास दिलचस्पी है.”

यह भी पढ़ें- Saiyaara: अहान पांडे की ब्लॉकबस्टर फिल्म का वरुण धवन ने किया रिव्यू, कहा- देखने के बाद ऐसा महसूस होता है जैसे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >