Saiyaara Box Office: ‘वॉर 2’ संग ‘कुली’ के क्लैश से थमेगी 500 करोड़ी ‘सैयारा’ की रफ्तार? ट्रेड एक्सपर्ट्स ने खोले पत्ते

Saiyaara Box Office: सैयारा बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी है, लेकिन अब सवाल यह है कि क्या वॉर 2 और कुली की रिलीज के बाद क्या इसकी रफ्तार थमेगी? इसपर जानें ट्रेड एक्सपर्ट्स की राय.

Saiyaara Box Office: बॉक्स ऑफिस पर आज, 14 अगस्त को, दो मेगा फिल्मों ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ और रजनीकांत की ‘कुली’ की टक्कर से सिनेमाघरों में महादंगल शुरू हो गया है. दर्शक लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे.

इससे पहले, नए चेहरों अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था. महज 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ और भारत में 300 करोड़ रुपये की कमाई करके एक नया रिकॉर्ड कायम किया. लेकिन अब सवाल यह है कि ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ की रिलीज के बाद ‘सैयारा’ की रफ्तार पर ब्रेक लगेगा या नहीं. आइए इसके बारे में ट्रेड एक्सपर्ट कोमल नाहटा और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श से जानते हैं.

ट्रेड एक्सपर्ट्स की राय

एनडीटीवी से बातचीत में ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने कहा, “ऐसा पहले ही हो चुका है. ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ के सिनेमाघरों में आते ही ‘सैयारा’ अब चौथी पसंद बन जाएगी. यह मत भूलिए कि ‘महावीर नरसिम्हा’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है.”

इसी बात को आगे बढ़ाते हुए फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने कहा, “महावीर नरसिम्हा ने पहले ही ‘सैयारा’ की रफ्तार को प्रभावित किया है. हालांकि, मुझे लगता है कि ‘सैयारा’ सिनेमाघरों में चलती रहेगी, लेकिन ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए रखेंगी.”

कुली के बारे में

‘कुली’ एक तमिल एक्शन-थ्रिलर है, जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है और निर्माण कलानिधि मारन ने सन पिक्चर्स के बैनर तले किया है. फिल्म में रजनीकांत, नागार्जुन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, श्रुति हासन, सत्यराज और आमिर खान जैसे सितारे नजर आएंगे.

वॉर 2 के बारे में

वॉर 2 एक हिंदी एक्शन-थ्रिलर है, जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और निर्माण आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया है. श्रीधर राघवन और अब्बास टायरवाला की लिखित यह फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी किस्त है और 2019 की ब्लॉकबस्टर ‘वॉर’ का सीक्वल है.

यह भी पढ़े: Coolie X Review: रजनीकांत की ‘कुली’ ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? X रिव्यू में हुआ खुलासा, यूजर्स बोले- सीटियां, जयकारे और पागलपन…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >