Saiyaara Box Office Collection Day 22: ‘सैयारा’ ने 22वें दिन तक कमाई में किया कमाल या रही फेल, सलमान खान की ब्लॉकबस्टर अगला टारगेट

Saiyaara Box Office Collection Day 22: फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जबकि भारत में इसने अबतक 305 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. अब फिल्म के 22वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

Saiyaara Box Office Collection Day 22: अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में गिनी जा रही है. रोमांटिक ड्रामा ने अब तक 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों और समीक्षकों को प्रभावित किया, बल्कि आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, सुभाष घई, अनुराग बसु और राजकुमार राव जैसे कई बड़े सितारों ने भी इसकी जमकर तारीफ की. 22वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

22वें दिन धीमी पड़ी अहान पांडे की मूवी सैयारा

सैयारा अब बॉक्स ऑफिस पर धीरे हो गई है, लेकिन करोड़ों में ही कमाई कर रही है. sacnilk के मुताबिक, सैयारा ने 22वें दिन 0.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. शाम तक फाइनल नंबर्स आ जाएंगे. टोटल कमाई मूवी ने 308.54 करोड़ रुपये की कर ली है. अब फिल्म की नजर सलमान खान की बजरंगी भाईजान पर है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 320.34 करोड़ रुपये है. डे वाइज कलेक्शन यहां देखिए-

  • Saiyaara Collection Day 1- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 2- 26 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 3- 35.75 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 4- 22.5 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 6- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 7- 18.75 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 8- 18 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 9- 26 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 10- 31.18 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 11- 9.25 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 12- 10 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 13- 7 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 14- 6.5 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 15- 4.25 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 16- 6.35 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 17- 8 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 18- 2.35 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 19- 2.5 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 20- 1.88 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 21- 1.78 करोड़
  • Saiyaara Collection Day 22- 0.16 करोड़

टोटल कमाई- 308.54 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Huma Qureshi Brother Murder: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई की हत्या, इस वजह से गई जान, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >