Saiyaara Box Office Collection Day 15: 15वें दिन सैयारा हिट या फ्लॉप, सन ऑफ सरदार 2-धड़क 2 को पछाड़ किया इतना कलेक्शन

Saiyaara Box Office Collection Day 15: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' को बॉक्स ऑफिस पर आज दो बड़ी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिलने वाली है. जी हां सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 रिलीज हो चुकी है. आइये जानते हैं 15वें दिन ये हिट हुई या फ्लॉप. आखिरकार कितना कलेक्शन कर पाई.

Saiyaara Box Office Collection Day 15: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित और अहान पांडे, अनीत पड्डा स्टारर ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना और तोड़ रही है. हालांकि अब रोमांटिक ड्रामा के लिए कमाई करना आसान नहीं होगा, क्योंकि अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 और तृप्ति डिमरी की धड़क 2 रिलीज हो गई है. आइये जानते हैं दोनों सीक्वल को पछाड़कर मूवी ने कितने करोड़ की कमाई की.

सैयारा ने 15वें दिन कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक यशराज फिल्म्स की ओर से निर्देशित, सैयारा ने 15वें दिन 8.12 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 288.32 करोड़ हो गया. वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. रोमांटिक ड्रामा ने संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित कबीर सिंह (276 करोड़ रुपये) की अब तक की कमाई को पीछे छोड़ दिया. सिनेमाघरों में इतनी शानदार कमाई के साथ, सैयारा अब रोमांस शैली में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है.

सैयारा का नेट कलेक्शन

  • Saiyaara Box Office Collection Day 1- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 2- 26 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 3- 35.75 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 4- 22.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 6- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 7- 18.75 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 8- 18 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 9- 26 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 10- 31.18 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 11- 9.25 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 12- 10 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 13- 7 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 14- 6.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 15- 8.12 करोड़

नेट कमाई- 288.32 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2 vs Dhadak 2 Box Office: अजय देवगन-तृप्ति डिमरी में से कौन बना ओपनिंग डे किंग, सैयारा के सामने किया इतना कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >