Saiyaara Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर ‘सैयारा’ कितने करोड़ कमाएगी

Saiyaara Box Office Collection Day 1: अहान पांडे और अनीत पड्डा अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर लाइमलाइट में है. फिल्म से अहान और अनीत फिल्मों की दुनिया में कदम रख रहे हैं. ओपनिंग डे पर मूवी कितने करोड़ की कमाई कर सकती है, यहां आपको बताते हैं.

Saiyaara Box Office Collection Day 1: नए कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा अपनी पहली फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और एक्स पर रिव्यूज भी आ रहे हैं. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित फिल्म एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें अहान और अनीत की फ्रेश जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है. फिल्म के संगीत को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और गाने इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी.

‘सैयारा’ ओपनिंग डे पर कर सकती है इतने करोड़ की कमाई

फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट रोहित जायसवाल के अनुसार, पहले दिन ‘सैयारा’ 16 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है. अगर ये भविष्यवाणी सच होती है तो सैयारा पहले दिन ही इस साल रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड तोड़ देगी. स्काई फोर्स ने पहले दिन 15.3 करोड़ रुपये,अजय देवगन की रेड 2 ने 19.71 करोड़, सनी देओल की जाट ने 9.62 करोड़, आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर 10.7 करोड़, अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 ने 7.84 करोड़ की कमाई की थी. ये देखना दिलचस्प होगा कि ‘हाउसफुल 5’ के बाद ये इस साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज कर पाती है या नहीं.

पलक मुच्छल ने ‘सैयारा’ का किया रिव्यू

सिंगर पलक मुच्छल ने फिल्म ‘सैयारा’ का रिव्यू किया है. पलक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “कल रात ‘सैयारा’देखी और अब भी उसकी भावनाएं मेरे दिल में हैं. बहुत वक्त हो गया किसी फिल्म ने मुझे इतना गहराई से छू लिया हो ‘सैयारा’ सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है, ये एक ऐसा सफर है जिसमें इमोशन, दर्द, जख्मों से उबरना और एक अनमोल रिश्ता शामिल है. ये कहानी जरूर बताई जानी चाहिए थी और जिस अंदाज़ में दिखाई गई है, वो शानदार है. कहानी, स्क्रीनप्ले, हर सीन की बारीकी सब कुछ फिल्म खत्म होने के बाद भी दिल में रह जाता है.

यह भी पढ़ें– Saiyaara: एनिमल मूवी के डायरेक्टर और अनन्या पांडे ने फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर कही ऐसी बात, जानकर नहीं होगा यकीन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >